Live Updates

Sarkari Naukri 2020 Updates: दसवीं और बारहवीं पास कैंडिडेट्स के लिए सरकारी नौकरी करने का मिला सुनहरा अवसर, 5 हजार से ज्यादा पदों के लिए करें आवेदन

Updated:
विज्ञापन

सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले छात्रों के लिए सरकारी विभाग में कई रिक्तियां निकली हैं. रेलवे, Sarkari Naukri Job 2020, Sarkari Result 2020, SarkariResults.com Live: बैंकिंग, एसएससी के अलावा राजस्थान, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में भी कई पदों पर बहाली निकली है. इसके अलावा कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) कराने के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल ने ‘राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी’ की स्थापना को मंजूरी दी. केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि इस फैसले से देश के युवाओं को रोजगार मिलेगा. राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) के समान होगी जो 2017 में गठित की गई थी. एनटीए मेडिकल और इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों सहित विभिन्न स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित करता है. सरकारी विभागों द्वारा जारी की गई नौकरी के अपडेट्स के लिए जुड़े रहें हमारे साथ

विज्ञापन

एचएएल में अपरेंटिस और फैकल्टी के 2000 पदों पर भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के तकनीकी प���रशिक्षण संस्थान में अपरेंटिस और विजिटिंग फैकल्टी मेंबर के 2000 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किये गए हैं. ये आवेदन उद्योग के विशेषज्ञों / शिक्षाविदों / व्यापार विशेषज्ञों / क्षेत्र विशेषज्ञों / सेवानिवृत्त कार्मिकों से विभिन्न संकाय सदस्यों के रूप में आवेदन आमंत्रित किया गया है.

Sarkari Naukri 2020 Updates: बिजली विभाग जारी करने वाली है 9000 पदों के लिए आवेदन, जानें पूरी प्रक्रिया

उत्तराखंड पोस्टल सर्किल ग्रामीण डाक सेवक का रिजल्ट घोषित, @appost.in पर चेक करें यूके GDS मेरिट लिस्ट

भारतीय डाक विभाग उत्तराखंड सर्किल ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) का रिजल्ट घोषित कर दिया है. यह रिजल्ट इंडियन पोस्ट की ऑफिशियल वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है. जो स्टूडेंट्स उत्तराखंड पोस्टल सर्किल में ग्रामीण डाक सेवकों की भर्ती के लिए अप्लाई किये थे.

Sarkari Naukri 2020 Updates: रेलवे में 4499 पदों पर भर्तियां, 10वीं पास कर सकते हैं अप्लाई, चयन बिना किसी परीक्षा के, ऐसे करें आवेदन

भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद् में10वीं से लेकर ग्रेजुएट की भर्ती, पढ़ें डिटेल्स

ICFRE Recruitment 2020: इंडियन काउंसिल ऑफ़ फॉरेस्ट्री रिसर्च एंड एजुकेशन (आईसीएफआरई) ने डिफरेंट पोस्ट्स पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. ऐसे अभ्यर्थी जो इन पदों पर आवेदन करने के लिए पूरी योग्यता रखते हैं वे अपना ऑनलाइन आवेदन अंतिम तारीख 15-09-2020 तक सबमिट कर सकते हैं.

Sarkari Naukri 2020 Updates: रेलवे ने निकाली दसवीं पास छात्रों के लिए नियुक्ति, ऐसे करें आवेदन

ओडिशा में 210 असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर की भर्ती, यहां पढ़ें आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया, योग्यताएं समेत पूरी खबर

ओडिशा पब्लिक सर्विस कमीशन (ओपीएससी) ने पंचायती राज & ड्रिंकिंग वाटर डिपार्टमेंट के अंतर्गत 210 असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन पत्र आमंत्रित किया है. इच्छुक कैंडिडेट इन पदों पर अपना ऑनलाइन आवेदन अंतिम तारीख- 25-09-2020 रात 11:59 बजे तक सबमिट कर सकते हैं.

NHPC में ट्रेनी इंजीनियर और ट्रेनी ऑफिसर की 86 रिक्तियां, ऐसे होगा चयन

एनएचपीसी लिमिटेड (NHPC) में ट्रेनी इंजीनियर और ट्रेनी ऑफिसर के पदों पर भर्ती होने केलिए इच्छुक और पात्र कैंडिडेट्स से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया गया है. इन पदों पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स के पास संबंधित विषय में स्नातक डिग्री होना आवश्यक है. वे कैंडिडेट्स जो ट्रेनी इंजीनियर और ट्रेनी ऑफिसर के पदों पर नौकरी पाना चाहते हैं, वे आज ही ऑफिशियल नोटिफिकेशन को केयरफुली पढ़ कर अपने आवेदन ऑनलाइन माध्यम से भेजें.

CGPSC ने State Service Mains एग्जाम 2020 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि आगे बढ़ाई

छत्तीसगढ़ पब्लिक सर्विस कमीशन ने स्टेट सर्विस मेन्स एग्जाम 2020 के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख को आगे बढ़ा दिया है. नये शेड्यूल के अनुसार अब इस परीक्षा के सिए 17 अगस्त से 23 अगस्त 2020 के मध्य अप्लाई किया जा सकता है. यहां यह भी बताना आवश्यक हो जाता है कि इस परीक्षा के लिए केवल ऑनलाइन ही अप्लाई किया जा सकता है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola