Sarkari Naukri 2022: बिहार सरकार में निकली बंपर नौकरी, देखें सरकारी नौकरी से जुड़ी हर अपडेट

Subtitle: Sarkari Naukri, Sarkari Results 2022 Updates: सरकारी नौकरी को पाने की इच्छा ज्यादातर युवाओं को रहता है. यहां कई छोटी से लेकर बड़ी भर्तियों की जानकारी दी गई है, जिनके लिए आप आने वाले दिनों में आवेदन कर सकते हैं. हां इस खबर में सभी नौकरी भर्तियां हैं, जो आप आवेदन कर सकते हैं
सीमा सुरक्षा बल की भर्ती के तहत अभ्यर्थियों का अंतिम चयन तीन चरणों की परीक्षा पर आधारित होगा. पहले चरण की परीक्षा पीएसटी/ पीईटी एवं ट्रेड टेस्ट की होगी.
बीएसएफ भर्ती के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मैट्रिक उत्तीर्ण या समकक्ष होना चाहिए. संबंधित ट्रेडों में दो वर्षों का कार्य का अनुभव या औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में दो वर्षों का डिप्लोमा कोर्स किया हो.
बीएसएफ कांस्टेबल ट्रेड्समैन के पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थियों की आयु 01 अगस्त, 2021 के अनुसार न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 23 वर्ष होनी चाहिए।
बीएसएफ कांस्टेबल ट्रेड्समैन के पदों के लिए वैकेंसी निकली है. बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स यानी सीमा सुरक्षा बल (BSF) की ओर से 2,788 पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की गई है.
रेलटेल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड की भर्ती में आवेदन के इच्छुक योग्य उम्मीदवार 23 फरवरी, 2022 तक आवेदन कर सकते हैं. रेलटेल कॉरपोरेशन रिक्रूटमेंट में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.railtelindia.com पर जा सकते हैं.
रेलटेल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड द्वारा शीर्ष स्तर के कुल 69 पदों पर भर्ती की जा रही है. इनके लिए आवेदन की अंतिम तिथि आज है.
असम राइफल्स ने राइफलमैन जनरल ड्यूटी सहित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अपने आधिकारिक वेबसाइट assamrifles.gov.in पर एक नोटिफिकेशन जारी किया है. सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार Assam Rifles Job 2022 के लिए 12 मार्च 2022 तक या उससे पहले निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं.
इंडियन कोस्ट गार्ड (ICG) ने फोरमैन पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं. सभी इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन और अन्य आवश्यक दस्तावेज नोटिफिकेशन में दिए गए पते पर 14 मार्च 2022 तक भेज सकते हैं.
ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) भी पश्चिम बंगाल और झारखंड में कोयला खनन प्रक्रिया में शामिल है. कंपनी ने झारखंड में माइनिंग सरदार के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं.आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि 10 मार्च, 2022 निर्धारित की गई है.
गुजरात पंचायत सेवा चयन बोर्ड (GPSSB) ने जूनियर क्लर्क पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं. सभी इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gpssb.gujarat.gov.in या ojas.gujarat.gov.in पर 8 मार्च 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
महाराष्ट्र पब्लिक सर्विस कमिशन (MPSC) ने फॉरेस्ट गार्ड सहित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं. सभी इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mpsconline.gov.in पर 14 मार्च 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
बिहार तकनीकी सेवा आयोग ने कई पदों पर भर्तियां निकाली हैं. रिक्त पदों की संख्या 958 है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार btsc.bih.nic.in पर विजिट करके आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की आखिरी तारीख 23 फरवरी 2022 है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




