ePaper

RRC Group D Physical Efficiency Test 2021: 'रेलवे ग्रुप डी' भर्ती में शारीरिक दक्षता परीक्षा में करनी होगी इतनी मेहनत, जारी होने वाला है एडमिट कार्ड

Updated at : 20 Feb 2021 6:19 PM (IST)
विज्ञापन
RRC Group D Physical Efficiency Test  2021: 'रेलवे ग्रुप डी' भर्ती में  शारीरिक दक्षता परीक्षा में करनी होगी इतनी मेहनत, जारी होने वाला है एडमिट कार्ड

RRC Group D Exam Dates 2020, RRC Group D Physical Efficiency Test 2021: RRB ग्रुप- D की भर्ती परीक्षा का आयोजन अप्रैल महीने से होने जा रहा है. एनटीपीसी की परीक्षा खत्म होने के बाद रेलवे भर्ती बोर्ड ग्रुप डी के पदों पर भर्ती के लिए पहले स्टेज की कम्प्यूटर बेस्ड परीक्षा आयोजित करेगा. ग्रुप-D के लिए कुल 1,03,769 पदों पर भर्तियां होनी हैं. यह परीक्षा 100 अंक की होगी, जिसके लिए प्रश्न भी 100 होंगे। प्रत्येक प्रश्न 1-1 अंक के होंगे. कुल 90 मिनट का समय दिया जाएगा. इसमें जनरल साइंस से 25, मैथ्स से 25, जनरल इंटेलीजेंस एंड रीजनिंग से 30, जनरल अवेयरनेस एंड करेंट अफेयर से 20 प्रश्न पूछे जाएंगे.

विज्ञापन

RRB ग्रुप- D की भर्ती परीक्षा का आयोजन अप्रैल महीने से होने जा रहा है. एनटीपीसी की परीक्षा खत्म होने के बाद रेलवे भर्ती बोर्ड ग्रुप डी के पदों पर भर्ती के लिए पहले स्टेज की कम्प्यूटर बेस्ड परीक्षा आयोजित करेगा. ग्रुप-D के लिए कुल 1,03,769 पदों पर भर्तियां होनी हैं. यह परीक्षा 100 अंक की होगी, जिसके लिए प्रश्न भी 100 होंगे। प्रत्येक प्रश्न 1-1 अंक के होंगे. कुल 90 मिनट का समय दिया जाएगा. इसमें जनरल साइंस से 25, मैथ्स से 25, जनरल इंटेलीजेंस एंड रीजनिंग से 30, जनरल अवेयरनेस एंड करेंट अफेयर से 20 प्रश्न पूछे जाएंगे.

शारीरिक दक्षता परीक्षा

कम्प्यूटर बेस्ड परीक्षा (RRB CBT) में पास होने वाले उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा देनी होगी. जिन उम्मीदवारों की कम्प्यूटर बेस्ड परीक्षा हो चुकी है, उन्हें शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Efficiency Test, PET) की तैयारी में लग जाना चाहिए.

पुरुष

शारीरिक दक्षता परीक्षा (RRB PET) में पास होने के लिए पुरुषों को 35 किलो का भार दो मिनट में 100 मीटर तक लेकर जाना होगा. इतना ही नहीं उम्मीदवारों को 1000 मीटर की दौड़ 4 मिनट 15 सेकंड में पूरी करनी होगी.

महिला

महिला उम्मीदवारों को परीक्षा में 20 किलो का भार दो मिनट में 100 मीटर तक लेकर जाना होगा. साथ ही 1000 मीटर की दौड़ 5 मिनट 40 सेकंड में पूरी करनी होगी.

वेतनमान

RRB ग्रुप-D के कर्मचारियों को शुरुआत में वेतन 18,000 बेसिक पे मिलता है. जो 7 वें वेतन आयोग के लेवल-1 के अन्तर्गत आता है. इसलिए सभी पोस्ट पर समान सैलरी होती है। वहीं भत्तों का आबंटन पोस्ट के स्थान के आधार पर होता है.

पीबी-1 के तहत चयनित उम्मीदवारों को प्रति महीने 15600-60600 की सैलरी मिलेगी।

पीबी-2 के तहत चयनित उम्मीदवारों को प्रति महीने 29900-104400 की सैलरी मिलेगी।

पीबी-3 के तहत चयनित उम्मीदवारों को प्रति महीने 46800-117300 की सैलरी मिलेगी।

पीबी-5 के तहत चयनित उम्मीदवारों प्रति महीने 112200-201000 की सैलरी मिलेगी।

RRB NTPC Salary: रेलवे ग्रुप डी के पदों पर नौकरी पाने वालों को मिलेगी कितनी सैलरी, पढ़ें पूरी डिटेल

भत्ते व अन्य लाभ

RRB Group D Salary: उम्मीदवारों के मिलेंगे ये भत्ते

1. महंगाई भत्ता (Dearness Allowance-DA)

2. दैनिक भत्ता, 8 किलोमीटर से ज्यादा पर माइलेज भत्ता (Daily Allowance, Mileage Allowance beyond 8 km)

3. परिवहन भत्ता (Transport Allowance-TPA)

4. मकान किराया भत्ता ( House Rent Allowance-HRA)

5. अवकाश के मामले में मुआवजा Compensation in case of Holidays

6. नाइट ड्यूटी के लिए भत्ता ( Allowance For Night Duty)

7. निर्धारित वाहन भत्ता (Fixed Conveyance Allowance)

8. ओवरटाइम भत्ता (Overtime Allowance-OTA)

Posted By: Shaurya Punj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola