RRB NTPC Salary In-Hand: रेलवे कि एनटीपीसी परीक्षा पास कर ज्वाइनिंग पर इन-हैंड सैलरी कितनी मिलेगी
Published by : Shaurya Punj Updated At : 27 Sep 2024 12:30 PM
RRB NTPC Salary 2024
RRB NTPC Salary 2024: आरआरबी ने एनटीपीसी परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इस परीक्षा को पास कर ज्वाइनिंग के बाद सैलरी कितनी मिलेगी. आइए जानें यहां
RRB NTPC Salary 2024: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने आधिकारिक अधिसूचना में गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों (non-technical popular categories) के चयनित उम्मीदवारों का वेतन स्तर जारी किया है. चयनित उम्मीदवारों का वेतन स्तर पद के अनुसार अलग-अलग होता है. यहां जानें आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा पास करने के बाद अलग अलग पदों के लिए कितनी मिलेगी सैलरी.
JSSC CGL Answer Key Out: झारखंड सीजीएल परीक्षा का आंसर की जारी, यहां करें चेक
RRB NTPC Salary 2024: कितना मिलेगा वेतन
| पद का नाम | प्रारंभिक वेतन |
| मालगाड़ी प्रबंधक | 29200 रुपये (लेवल- 5) |
| मुख्य वाणिज्य सह टिकट पर्यवेक्षक | 35400 रुपये (लेवल- 6) |
| वरिष्ठ क्लर्क सह टाइपिस्ट | 29200 रुपये (लेवल- 5) |
| जूनियर अकाउंट असिस्टेंट सह टाइपिस्ट | 29200 रुपये (लेवल- 5) |
| स्टेशन मास्टर | 35400 रुपये(लेवल- 6) |
RRB NTPC Salary 2024: भत्ते और सुविधाएं
चयनित उम्मीदवार भारतीय रेलवे के दिशा-निर्देशों के अनुसार विभिन्न भत्ते और सुविधाएं पाने के पात्र होंगे. नीचे RRB NTPC वेतन में शामिल भत्ते और सुविधाओं की सूची दी गई है.
- महंगाई भत्ते
- मकान किराया भत्ते
- चिकित्सा भत्ता
- परिवहन भत्ता
- पेंशन और ग्रेच्युटी
- लीव और हॉलीडे
- बीमा कवरेज, आदि
BPSC 70th Notification Out: 70वीं बीपीएससी का नोटिफिकेशन जारी, इस दिन से शुरू होगा आवेदन
Sarkari Naukri: रेलवे में 10वीं पास लोगों के लिए 5000 से ज्यादा नौकरियां, देखें डिटेल्स
आरआरबी एनटीपीसी के लिए खुद को कैसे करें रजिस्टर ?
आरआरबी एनटीपीसी आवेदन प्रक्रिया में दो भाग होते हैं, यानी भाग- I (पंजीकरण) और भाग- II (उम्मीदवार का लॉगिन). उम्मीदवारों को आरआरबी एनटीपीसी ऑनलाइन आवेदन 2024 प्रक्रिया को आसानी से पूरा करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करना चाहिए.
रजिस्ट्रेशन आरआरबी एनटीपीसी आवेदन प्रक्रिया में पहला स्टेप है. रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को आसानी से पूरा करने के लिए यहां स्टेप-दर-स्टेप गाइडलाइन दी गई है.
स्टेप 1: आधिकारिक आरआरबी वेबसाइट, यानी rrbapply.gov.in पर जाएं.
स्टेप 2: खुद को रजिस्टर करने के लिए “APPLY” पर क्लिक करें
स्टेप 3: रजिस्ट्रेशन फॉर्म प्रदर्शित होगा. अब, पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करने के लिए मूल विवरण, यानी नाम, पिता का नाम, माता का नाम, जन्म तिथि, आधार संख्या आदि दर्ज करें.
स्टेप 4: रजिस्ट्रेशनप्रक्रिया को पूरा करने के लिए “पूर्वावलोकन करें और खाता बनाएं” बटन पर क्लिक करें.
आरआरबी एनटीपीसी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद, सभी रजिस्ट्रेशन आवेदकों को आरआरबी एनटीपीसी आवेदन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए वैध विवरण भरना चाहिए.
स्टेप 1: ऑनलाइन सिस्टम में वैध ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और पासवर्ड के साथ लॉग इन करें.
स्टेप 2: आरआरबी एनटीपीसी ऑनलाइन फॉर्म में सभी आवश्यक विवरण दर्ज करें.
स्टेप 3: निर्दिष्ट प्रारूप में फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें.
स्टेप 4: ऑनलाइन फॉर्म में जानकारी का पूर्वावलोकन करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
स्टेप 5: अंत में, भविष्य में उपयोग के लिए आरआरबी एनटीपीसी ऑनलाइन आवेदन पत्र 2024 प्रिंट करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










