BPSC 70th Notification Out: 70वीं बीपीएससी का नोटिफिकेशन जारी, इस दिन से शुरू होगा आवेदन

70th BPSC Notification
70वीं बीपीएससी परीक्षा के लिए आधिकारिक नोटिस हुआ जारी, जानें कब से कब तक है आवेदन की तिथि.
BPSC CCE 70th Recruitment 2024: 70वीं बीपीएससी की भर्ती कई दिनों से चर्चा में थी और अब आखिरकार इसका आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी हो चुका है. आप इस नोटिफिकेशन को बीपीएससी के आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं. ऐसे में जानें इस भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां और कब से शुरू होगी आवेदन की तिथि.
70वीं बीपीएससी के लिए कब तक कर सकते हैं आवेदन?
बीपीएससी के इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 28 सितंबर से शुरू हो जाएगी और आवेदन की आखिरी तिथि 18 अक्टूबर होगी.
70वीं बीपीएससी परीक्षा के लिए कैसे करें आवेदन?
1. सबसे पहले bpsc.bih.nic.in पर जाएं.
2. 70वीं बीपीएससी परीक्षा के आवेदन लिंक पर क्लिक करें.
3. अपने मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करें.
4. आवेदन फॉर्म में अपनी सारी डिटेल्स भरें.
5. डिटेल्स भरने के बाद जरूरी दस्तावेज, फोटो, और सिग्नेचर अपलोड करें.
6. आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
7. आपका फॉर्म आपके स्क्रीन पर आ जाएगा, उसे डाउनलोड कर के अपने पास रख लें.
Also Read: Bihar Sarkari Job 2024: सरकारी नौकरी की है तलाश, यहां होने वाली है बंपर नियुक्ति
Also Read: Sarkari Naukri: बिहार में 1.22 लाख पदों पर जल्द होगी पुलिस भर्ती, सीएम नीतीश कुमार ने दिए निर्देश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




