Live Updates

RRB NTPC 2020 CBT 1 ADMIT CARD LIVE Updates : आरआरबी एनटीपीसी के एडमिट कार्ड जानें कब किये जाएंगे जारी! जानिए कब होगी किसकी परीक्षा

Updated:
विज्ञापन

RRB NTPC 2020 CBT 1 ADMIT CARD ,Exam Date ,Sarkari result 2020 Live Updates : आरआरबी की ओर से आरआरबी एनटीपीसी के CBT 1 के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही जारी करने का काम किया जाएगा. रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीइओ) बिनोद कुमार यादव ने जानकारी दी है कि नॉन टेक्निकल पॉपुलर (एनटीपीसी) के 35 ,208 पदों के लिए इस महीने की 28 तारीख से परीक्षाएं शुरू होंगी जो मार्च के आखिरी तक चलेंगी. रेलवे परीक्षा से जुड़ी हर जानकारी के लिए बनें रहें हमारे साथ…

विज्ञापन

ऐसे डाउनलोड होंगे एडमिट कार्ड

परीक्षा के एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 दिन पहले डाउनलोड किए जा सकेंगे. पिछले साल फरवरी-मार्च माह में आरआरबी ने मिनिस्ट्रियल व आइसोलेटेड पदों पर कुल 1665 वैकेंसी निकाली गई थी. इस भर्ती के तहत जूनियर स्टेनोग्राफर हिन्दी, इंग्लिश, ट्रांसलेटर, कुक, वेलफेयर इंस्पेक्टर, टीचर, लॉ असिस्टेंट एवं अन्य पदों पर भर्ती की जाएगी.

ग्रेजुएट पदों का विवरण :

कुल पद : 24,649 (पदों के अनुसार रिक्तियों का वर्गीकरण)

ट्रैफिक असिस्टेंट, पद : 88

गुड्स गार्ड्स, पद : 5,748

सीनियर कॉमर्शियल कम टिकट क्लर्क, पद : 5,638

जूनियर अकाउंट असिस्टेंट कम टाइपिस्ट, पद : 3,164

सीनियर टाइम कीपर, पद : 14

कॉमर्शियल अप्रेंटिस, पद : 259

स्टेशन मास्टर, पद : 6,865

आरआरबी एनटीपीसी में दो तरह की वैकेंसी है

12वीं पास के लिए (अंडर-ग्रेजुएट) पदों का विवरण इस प्रकार है:

कुल पद : 10628 (पदों के अनुसार रिक्तियों का वर्गीकरण)

जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट, पद : 4,319

अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट, पद : 760

जूनियर टाइम कीपर, पद : 17

ट्रैंस क्लर्क, पद : 592

कॉमर्शियल कम टिकट क्लर्क, पद : 4,940

रेलवे भर्ती परीक्षा में बैठने वाले अभ्यर्थियों के लिए नई खुशखबरी

रेलवे भर्ती परीक्षा में बैठने वाले अभ्यर्थियों के लिए नई खुशखबरी है. देशभर के विभिन्न क्षेत्रों से एग्जाम में बैठने वाले छात्रों को इस बार हिंदी और अंग्रेजी के साथ साथ 13 अन्य स्थानीय भाषाओं में परीक्षा देने का अवसर मिलेगा. इस बार 15 भाषाओं में परीक्षा होगी.

पहले चरण का सीबीटी 90 मिनट का होगा

पहले चरण का सीबीटी 90 मिनट का होगा जिसमें 100 प्रश्न होंगे. जनरल अवेयरनेस से 40, मैथ्स व रीजनिंग से 30-30 प्रश्न के उत्तर देने होंगे. दूसरे चरण की सीबीटी परीक्षा कुल 120 अंकों की होगी जिसमें जनरल अवेयरनेस के लिए 50, मैथमेटिक्स के लिए 35 और जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग के लिए 35 अंक निर्धारित करने का काम किया गया है.

कुल 1,40,640 पदों के लिए 2 करोड़ 44 लाख आवेदन आए

इन सबके अलावा संरक्षा श्रेणी में ट्रैक मेंटेनर एवं अन्य तकनीकी पदों (1,03,769 पदों) पर भर्ती के लिए अप्रैल से जून 2021 के बीच परीक्षाएं आयोजित होंगी. कुल 1,40,640 पदों के लिए 2 करोड़ 44 लाख आवेदन आए थे. स्टेनो एवं अध्यापकों के 1663 पदों (मिनिस्ट्रियल और आइसोलेटेड कैटेगरी) के लिए 15 से 18 दिसंबर के बीच कंप्यूटरीकृत परीक्षा आयोजित करने का काम बोर्ड करेगा.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola