RBSE 10th Result Declared Live: RBSE 10th रिजल्ट जारी, 82.89% स्टूडेंट्स पास, लड़कियां आगे

Updated:
विज्ञापन

RBSE 10th Result Live Updates: आरबीएसई कक्षा 10 वीं के परिणाम की घोषणा कर दी गई है. छात्र आधिकारिक वेबसाइट – rajeduboard.rajasthan.gov.in / rajresults.nic.in पर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं. आज दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए रिजल्ट जारी किया गया. इस बार 82.89% छात्र उत्तीर्ण हुए हैं.

विज्ञापन

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2022: स्क्रूटनी के लिए कर सकते हैंआवेदन

छात्र राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं के परिणाम की स्क्रूटनी के लिए परिणाम जारी होने के 15 दिनों तक आवेदन कर सकते हैं. 10 दिन तक बिना लेट फीस के जबकि अंतिम 5 दिनों में अप्लाई करने पर लेट फीस देनी होगी.

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2022: पास होने के लिए चाहिए इतने मार्क्स

कक्षा 10 की परीक्षाओं को सफलतापूर्वक पास करने और कक्षा 11 में पदोन्नत होने के लिए, छात्रों को इस वर्ष प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे. इसके बाद ही छात्रों को अगली कक्षा में प्रमोट किया जाएगा.

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2022: SMS से ऐसे पाएं अपना रिजल्ट

भारी ट्रैफिक के कारण आरबीएसई अजमेर की वेबसाइटें क्रैश हो गई हैं. यदि छात्र अपना स्कोर ऑनलाइन नहीं देख पा रहे हैं, तो वे अपना परिणाम प्राप्त करने के लिए 56263 पर एसएमएस कर सकते हैं. एसएमएस ऐसे करें: RESULT<स्पेस>RAJ10<स्पेस>रोल नंबर

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2022: रिजल्ट चेक करने के लिए वेबसाइट्स

rajeduboard.rajasthan.gov.in

rajresults.nic.in

indiaresult.com

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2022: 8,77,849 छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण की

इस साल आरबीएसई में कक्षा 12 की परीक्षा के लिए कुल 10,36,626 ने रजिस्ट्रेशन कराया था. इनमें से 8,77,849 छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण की, जिनमें 4,10,358 लड़कियां और 4,66,490 लड़के हैं.

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2022: पास प्रतिशत

लड़कियां: 84.38%

लड़के: 81.62%

ओवरऑल: 82.89%

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola