Live Updates

RSMSSB Patwari Result 2021: राजस्थान पटवारी परीक्षा परिणाम घोषित, यहां से कर सकेंगे चेक

Updated:
विज्ञापन

RSMSSB Patwari Result 2021: राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रिस्तरीय सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) ने पटवारी भर्ती परीक्षा 2021 के परिणाम जारी कर दिए हैं. ऐसे में जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे वो RSMSSB की वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

विज्ञापन

31 जनवरी तक जारी होने वाले थे परिणाम

राजस्थान पटवारी रिजल्ट 2021 की घोषणा की तारीख को लेकर राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) के अध्यक्ष हरिशंकर शर्मा ने कहा था कि नतीजों की घोषणा 31 जनवरी 2022 तक कर दी जाएगी. हालांकि, बोर्ड द्वारा माह की समाप्ति के एक सप्ताह पहले ही RSMSSB पटवरी रिजल्ट 2021 घोषित कर दिया है.

11 हजार से अधिक उम्मीदवार हुए शॉर्टलिस्ट

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा साझा किए गए अपडेट के अनुसार, पटवार सीधी भर्ती परीक्षा 2021 में प्रदर्शन के आधार पर 11 हजार से अधिक उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के अगले चरण के लिए शार्टलिस्ट किया गया है. उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि राजस्थान पटवारी भर्ती 2021 के लिखित परीक्षा चरण के बाद डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन का आयोजन किया जाना है.

RSMSSB Patwari Result 2021: दो शिफ्ट में हुई थी परीक्षा

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा पटवारी भर्ती परीक्षा (Patwari recruitment exam) 23 और 24 अक्टूबर 2021 को दो शिफ्ट में आयोजित किया ग���ा था। पहली शिफ्ट सुबह 8.30 से 11.30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2.30 से शाम 5.30 बजे तक आयोजित की गई थी. इस परीक्षा में करीब 15 लाख 62 हजार उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था और लगभग 10 लाख 41 हजार उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे.

RSMSSB Patwari Result 2021: राजस्थान पटवारी परीक्षा परिणाम घोषित

राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रिस्तरीय सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) ने पटवारी भर्ती परीक्षा 2021 के परिणाम जारी कर दिए हैं. जो उम्मीदवार अक्टूबर 2021 में आयोजित हुई भर्ती परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे अपना रिजल्ट (RSMSSB Rajasthan Patwari Result 2021) आरएसएमएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं.

RSMSSB Patwari Exam 2021: यहां से कर सकेंगे चेक

एग्जाम में शामिल होने वाले अभ्यर्थी rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. एग्जाम से जुड़े अपडेट देखने के लिए अभ्यर्थियों को वेबसाइट पर ही जाना होगा.

RSMSSB Patwari Exam 2021: करीब 15 लाख 62 हजार अभ्यर्थी शामिल हुए थे

राजस्थान में पटवारी भर्ती परीक्षा (RSMSSB Patwari Exam 2021) में करीब 15 लाख 62 हजार अभ्यर्थी शामिल हुए थे. रीट परीक्षा में हुई गड़बड़ियों को देखते हुये इस बार सरकार ने सीकर, नागौर और जालोर सहित 10 संवेदनशील जिलों में इस परीक्षा का आयोजन नहीं करने का फैसला किया था.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola