Punjab Board PSEB 12th Results 2022 LIVE: पंजाब बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, 96.96% स्टूडेंट्स पास

Updated:
विज्ञापन

Punjab Board PSEB 12th Results 2022 LIVE: पंजाब बोर्ड की आरे से आज दोपहर 3:15 बजे ऑनलाइन प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से कक्षा 12वीं का रिजल्ट pseb.ac.in पर जारी कर दिया गया. छात्र अपने क्रेडेंशियल की मदद से रिजल्ट चेक कर सकते हैं. रिजल्ट चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक समेत, पास प्रतिशत, टॉपर लिस्ट व लेटेस्ट अपडेट यहां देखें.

विज्ञापन

PSEB 12th Result 2022: 40-40-20 फार्मूला पर बेस्ड है रिजल्ट

PSEB कक्षा 12वीं का परिणाम 40-40-20 फॉर्मूले पर आधारित था. टर्म 1 की परीक्षा को 40% वेटेज दिया गया है और टर्म 2 की परीक्षा को 40% वेटेज दिया गया है. आंतरिक मूल्यांकन को 20% वेटेज दिया गया है.

PSEB 12th Result 2022: टॉप 3 छात्रों को 99.40% मार्क्स

PSEB ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. तीनों गर्ल टॉपर अर्शदीप कौर, अर्शप्रीत कौर, कुलविंदर कौर ने 99.40% अंक हासिल किए हैं.

PSEB 12th Result 2022:  96.96% छात्र उत्तीर्ण

इस साल की परीक्षा में कुल मिलाकर 96.96 फीसदी छात्र पास हुए. 97.78 प्रतिशत छात्राएं उत्तीर्ण हुई हैं. परीक्षा में 90 प्रतिशत ट्रांसजेंडर छात्रों उत्तीर्ण हुए हैं.

PSEB 12th Result 2022: कल एक्टिव होगा रिजल्ट लिंक

PSEB ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. PSEB कक्षा 12वीं के परिणाम की जांच करने के लिए लिंक कल एक्टिव होगा.

PSEB 12th Result 2022: सभी टॉप 3 गर्ल्स ह्यूमैनिटीज स्ट्रीम से

पंजाब बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में टॉप करने वाली तीनों लड़कियां ह्यूमैनिटीज स्ट्रीम से हैं.

PSEB 12th Result 2022: पठानकोट जिला का रिजल्ट सबसे बेहतर

पीएसईबी 12वीं का रिजल्ट आउट. पीएसईबी 12वीं के रिजल्ट में पठानकोट जिले ने टॉप किया है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola