NEET Result 2022 LIVE: नीट यूजी परीक्षा का परिणाम जारी, ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
NEET Result 2022 Live: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) UG, 2022 के लिए परिणाम जारी कर दिया है. उम्मीदवारों के लिए यहां डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध कराया गया है. एक रिपोर्ट के अनुसार, करीबन 18.72 लाख उम्मीदवारों ने प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण किया था.
NEET UG Result 2022: ऐसे डाउनलोड करें अपना रिजल्ट
सबसे पहले उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट – neet.nta.nic.in पर जाएं.
होम पेज पर, नवीनतम घोषणा के तहत ‘नीट 2022 परिणाम’ पर क्लिक करें.
अगली विंडो पर एनटीए नीट आवेदन संख्या और जन्म तिथि सहित क्रेडेंशियल दर्ज करें.
नीट 2022 परिणाम पर क्लिक करें और एक्सेस करें.
NEET UG 2022 स्कोर कार्ड डाउनलोड करें, आगे के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें.
नीट यूजी परीक्षा का परिणाम जारी
एनटीए ने नीट यूजी का रिजल्ट जारी कर दिया है. राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) UG 2022 का परिणाम आज आधिकारिक वेबसाइट – neet.nta.nic.in पर घोषित किया है. उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि NEET UG 2022 परिणाम के साथ, एनटीए 7 सितंबर को अंतिम उत्तर कुंजी भी जारी करेगा. नीट यूजी 2022 परीक्षा 17 जुलाई को आयोजित की गई थी. 9,93,069 छात्रों ने परीक्षा पास की है.
NEET Cut Off क्वालिफाईंग क्या है?
जेनरल कैटेगरी के लिए- 40th परसेंटाइल
एससी, एसटी, ओबीसी के लिए- 40th परसेंटाइल
जेनरल दिव्यांग के लिए- 45th Percentile
एससी, एसटी, ओबीसी दिव्यांग के लिए- 40th परसेंटाइल
NEET Result के लिए इन वेबसाइटों का करें प्रयोग
नीट यूजी रिजल्ट एनटीए द्वारा जारी किया जाएगा. इसे तीन ऑफिशियल वेबसाइट्स पर जारी किया जाएगा. हालांकि आप अन्य प्राइवेट वेबसाइट्स की मदद से भी अपना स्कोरकार्ड और रैंक लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं-
neet.nta.nic.in
nta.ac.in
नीट फाइनल आंसर-की
रिजल्ट से पहले एनटीए नीट फाइनल आंसर-की 2022 भी जारी करेगा. प्रोविजनल आंसर-की पर दर्ज आपत्तियों की जांच और जरूरी सुधार के बाद NEET Final Answer Key जारी होगी. इसे neet.nta.nic.in से डाउनलोड किया जा सकेगा. इस लाइव आर्टिकल में भी लिंक दिया जाएगा.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए