Munger University: स्नातक पार्ट-3 के कला संकाय का परिणाम घोषित, 6,118 हुए उतीर्ण, 265 फेल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Apr 2022 5:37 PM
Munger University: लंबे इंतजार के बाद आखिरकार मुंगेर विश्वविद्यालय ने सत्र 2018-21 स्नातक पार्ट-3 के कला संकाय का परिणाम जारी कर दिया है.
Munger University: लंबे इंतजार के बाद आखिरकार मुंगेर विश्वविद्यालय ने सत्र 2018-21 स्नातक पार्ट-3 के कला संकाय का परिणाम जारी कर दिया है. इसके टीआर की वेबकॉपी को विश्वविद्यालय के आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है.
कला संकाय में जहां 6,118 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं. वहीं, 265 विद्यार्थी फेल हुए हैं. छात्रवार मार्कशीट की वेबकॉपी स्टूडेंट पोर्टल पर अपलोड कर दी जायेगी. मालूम हो कि विश्वविद्यालय द्वारा पूर्व में ही इस सत्र के विज्ञान और वाणिज्य संकाय का परिणाम जारी कर दिया गया है.
मुंगेर विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ रामाशीष पूर्वे ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा स्नातक पार्ट-3 के कला संकाय का परिणाम जारी कर दिया गया है. इसके टीआर की वेबकॉपी देर रात तक वेबसाइट पर अपलोड कर दी जायेगी. वहीं, विद्यार्थीवार मार्कशीट की वेबकॉपी भी स्टूडेंट पोर्टल पर जल्द ही अपलोड कर दिया जायेगा.
उन्होंने बताया कि पार्ट-3 का परिणाम काफी बेहतर रहा है. इसमें कुल 6,118 विद्यार्थी प्रथम और द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए है. इनमें 1,242 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी और 4,876 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए हैं. जबकि, कुल 265 छात्र-छात्राएं फेल हुए हैं.
उन्होंने बताया कि जल्द ही मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा कॉपियों की स्क्रूटनी के लिए विद्यार्थियों से आवेदन मांगा जायेगा. इसमें वैसे विद्यार्थी जो अपने परीक्षा परिणाम से संतुष्ट नहीं हैं. वैसे छात्र-छात्राएं स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकेंगे.
मालूम हो कि मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा हर हाल में 25 अप्रैल तक परिणाम जारी करने का दावा किया गया था. क्योंकि, सीईटी-बीएड 2022 के तहत आवेदन प्रक्रिया भी 25 अप्रैल से शुरू हो चुकी है. विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षा परिणाम जारी नहीं किये जाने से कला संकाय के विद्यार्थी परेशान थे.
इसके अलावा सीईटी-बीएड 2022 में नामांकन को लेकर आवेदन करनेवाले कई छात्र-छात्राएं भी परेशान हो रहे थे. कई छात्र-छात्राओं ने बताया कि सीईटी-बीएड का आवेदन आरंभ हो चुका है. लेकिन, विश्वविद्यालय ने अब तक स्नातक कला संकाय का परिणाम जारी नहीं किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










