26 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

MP Board Date Sheet 2022: एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं प्री-बोर्ड का टाइमटेबल जारी, इस दिन से शुरु होगी परीक्षा

MP Board date sheet 2022: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने प्री बोर्ड परीक्षा की डेट शीट 2022 जारी की है. जो विस्तृत जानकारी की जांच करना चाहते हैं, आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in. पर जाकर देख सकते हैं.

MP Board date sheet 2022: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, एमपीबीएसई ने 17 जनवरी, 2022 को कक्षा 10 और 12 के छात्रों के लिए एमपी बोर्ड की डेट शीट 2022 जारी की है. डेट शीट प्री-बोर्ड परीक्षाओं और छात्रों के लिए जारी किया गया है, जो विस्तृत जानकारी की जांच करना चाहते हैं, आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in. पर जाकर देख सकते हैं.

MP Board Date Sheet 2022: टेक होम प्रणाली से होगी परीक्षा

ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार, परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था ‘टेक होम’ प्रारूप में दोनों कक्षाओं के लिए प्री-बोर्ड परीक्षा आयोजित करेगी. कक्षा 10 और 12 दोनों के लिए परीक्षा 20 जनवरी, 2022 से शुरू होगी.

MP Board Date Sheet 2022: महत्वपूर्ण जानकारी

छात्रों और स्टेकहोल्डर्स को यह भी सूचित किया जाता है कि इन परीक्षाओं के प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिकाएं शुरू होने से कम से कम 1 दिन पहले सभी छात्रों को उपलब्ध करा दी जाएंगी. इसके अलावा, स्कूलों को विस्तृत दिशा-निर्देशों का एक सेट भेजा गया है. वहीं, जारी आदेश में बताया गया कि 9वीं और 11वीं के बच्चों का प्री-एक्जाम उनके होमवर्क कॉपी को माना जाएगा.

MP Board Date Sheet 2022: कक्षा 10 प्री-बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम

  • अंग्रेजी-20 जनवरी , 2022

  • विज्ञान- 21 जनवरी, 2022

  • हिंदी -22 जनवरी 2022

  • गणित – 24 जनवरी 2022

  • संस्कृत – 25 जनवरी, 2022

  • सामाजिक विज्ञान – 27 जनवरी, 2022

MP Board 10th 12th Exams 2022: मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा 2022

अभी तक प्राप्त जानकारी के लिए मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं 18 फरवरी से 10 मार्च 2022 और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 17 फरवरी से 12 मार्च 2022 तक किया जाना था.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें