JSSC JMSCCE 2022: म्युनिसिपल सेवा परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी, 900 से ज्यादा पोस्ट के लिए ऐसे करें अप्लाई

JSSC JMSCCE 2022:झारखण्ड लोक सेवा आयोग द्वारा नगरपालिका सेवा के लिए विज्ञापित पदों के लिए आवेदन के इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट, jssc.nic.in पर उपलब्ध कराए जाने वाले ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे.
JSSC JMSCCE 2022: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड म्युनिसिपल सर्विस कंबाइंड कंप्टेटिव एग्जाम (JMSCCE) 2022 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इसके तहत गार्डेन सुपरिंटेंडेंट, वेटनरी ऑफिसर, सैनिटरी एवं फूड इंस्पेक्टर, सैनिटरी सुपरवाइजर, रेवन्यू इंस्पेक्टर, लीगल असिस्टेंट जैसे पदों पर भर्ती होगी. आयोग ने इन पदों पर 921 रिक्तियों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं.
झारखण्ड लोक सेवा आयोग (JSSC 2022 Recruitment) द्वारा नगरपालिका सेवा के लिए विज्ञापित पदों के लिए आवेदन के इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट, jssc.nic.in पर उपलब्ध कराए जाने वाले ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे. आवेदन की प्रक्रिया 30 मई से शुरू होगी और उम्मीदवार 26 जून 2022 तक अपना अप्लीकेशन सबमिट कर सकेंगे.
आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को 100 रुपये के शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से करना होगा. आरक्षित वर्गों के लिए शुल्क में छूट दी गई है. आवेदन सबमिट करने के बाद उम्मीदवार अपने अप्लीकेशन में आवश्यक त्रुटि सुधार या संशोधन 6 से 10 जुलाई 2022 के बीच कर सकेंगे.
जेएसएससी द्वारा जारी जेएमएससीसीई 2022 (JSSC 2022 Recruitment) अधिसूचना के मुताबिक आवेदन के इच्छुक उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय किसी अन्य उच्च शिक्षा संस्थान से रिक्तियों से सम्बन्धित विषय में स्नातक और/या पीजी डिग्री/डिप्लोमा उत्तीर्ण होना चाहिए. साथ ही, उम्मीदवारों को स्थानीय रीति-रिवाज, भाषा और परिवेश का ज्ञान होना चाहिए. वहीं, उम्मीदवारों की आयु 1 अगस्त 2021 को 21 वर्ष से कम और 35 वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिए। राज्य के आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को राज्य सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है, अधिक जानकारी के लिए भर्ती विज्ञापन देखें.
ऑनलाइन आवेदन शुरू- 30 मई 2022
ऑनलाइन आवेदन की लास्ट डेट 26 जून 2022
गार्डेन सुपरिंटेंडेंट- 12 पद
वेटनरी ऑफिसर- 10 पद
सैनिटरी एवं फूड इंस्पेक्टर- 24 पद
सैनिटरी सुपरवाइजर-645 पद
रेवन्यू इंस्पेक्टर- 184 पद
लीगल असिस्टेंट- 46 पद
झारखंड म्युनिसिपल सर्विस परीक्षा (JMSCCE Recruitment 2022) के लिए जेएसएससी (JSSC Bharti 2022) ने 30 मई 2022 से आवेदन शुरू कर दिए हैं. इन पदों पर अप्लाई करने की लास्ट डेट है 26 जून 2022.
जेएसएससी परीक्षा 2022 (JSSC Bharti 2022) का नोटिस देखने और अप्लाई करने के लिए कैंडिडटे्स को झारखंड एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका पता है – jssc.nic.in
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




