JKSSB : जम्मू कश्मीर में कांस्टेबल की भर्ती के लिए बंपर वैकेंसी जारी, जल्द करें आवेदन
Published by : Vishnu Kumar Updated At : 08 Aug 2024 7:33 PM
जम्मू कश्मीर सेवा चयन बोर्ड ने पुलिस कांस्टेबल की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किया है. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 4002 पदों के लिए वैकेंसी जारी कि गई है.
जम्मू कश्मीर सेवा चयन बोर्ड की ओर से पुलिस कांस्टेबल की भर्ती के लिए 4 हजार से अधिक पदों पर वैकेंसी जारी कि गई है. योग्य उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन फॉर्म अप्लाई कर सकते हैं.
विस्तार में
सरकारी नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि जम्मू कश्मीर सेवा चयन बोर्ड ने पुलिस कांस्टेबल की भर्ती के लिए अपने अधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन आमंत्रित किया है. इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. जो उम्मीदवार इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होना चाहते हैं. वे संबंधित वेबसाइट के माध्यम से अपना आवेदन फॉर्म 7 सितंबर से पहले आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की अंतिम तिथि 7 सितंबर 2024 निर्धारित किया गया है. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 4002 पदों के लिए वैकेंसी जारी कि गई है.
पात्रता मापदंड
जो उम्मीदवार इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होना चाहते हैं. उन्हें किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं कक्षा पास होना चाहिए. साथ ही आवेदक का उम्र 18 वर्ष से 28 वर्ष के बीच होने चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकार के नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी.
भर्ती विवरण
| संगठन | जम्मू कश्मीर सेवा चयन बोर्ड |
| पद | पुलिस कांस्टेबल |
| कुल वैकेंसी की संख्या | 4002 |
| आवेदन शुरू करने की तिथि | 8 अगस्त |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 7 सितंबर |
आवेदन कैसे करें-
- 1. सबसे पहले JKSSB के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
- 2. इसके बाद दिए गए लिंक पर क्लिक करें.
- 3. आवेदन पत्र में दिए गए सभी विवरणों को सावधानी पूर्वक भरें.
- 4. अपने फोटोग्राफ, हस्ताक्षर और प्रासंगिक प्रमाणपत्र सहित आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें.
- 5. अंतिम में आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
- 6. सफलतापूर्वक जमा करने के बाद भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट लें.
also read-Career tips: कैसे बनें सीबीआई ऑफिसर, देखें योग्यता और उम्र
also read- RPSC : राजस्थान में सहायक अभियंता की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, 14 अगस्त से आवेदन शुरू
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










