Jharkhand Police Constable Exam 2023 Admit Card: झारखंड पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती का एडमिट कार्ड जल्द होगा जारी
Published by : Shaurya Punj Updated At : 27 Aug 2024 6:41 AM
Jharkhand Police Constable Exam 2024 Admit Card कब तक होगा जारी
Jharkhand Police Constable Exam 2024 Admit Card: जेएसएससी द्वारा झारखंड पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किया जाएगा.
Jharkhand Police Constable Exam 2024 Admit Card: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने पिछले साल झारखंड पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 के लिए अधिसूचना जारी की थी. अब जल्द ही इस परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी किया जा सकता है.
CISF Constable Recruitment 2024: 1130 वैकेंसी पर 31 अगस्त से रजिस्ट्रेशन शुरू, देखें पूरी जानकारी
कितने पदों पर होगी नियुक्ति ?
जेएसएससी की ओर से इस भर्ती के जरिये पुलिस कॉन्स्टेबल के कुल 4919 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी.
कब तक जारी होगा झारखंड पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड ?
आपको बता दें जेएसएससी की ओर से जल्द ही पीईटी के लिए शेड्यूल की घोषणा कर दी जाएगी. पीईटी से कुछ दिन पूर्व एडमिट कार्ड भी डाउनलोड के लिए उपलब्ध दिए जाएंगे. अभ्यर्थी प्रवेश पत्र जारी होते ही ऑफिशियल वेबसाइट jssc.nic.in पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे.
झारखंड पुलिस कांस्टेबल को वेतन कितना मिलेगा ?
झारखंड पुलिस कांस्टेबल पदों के लिए मूल वेतन 21700/- रुपये से 69100/- रुपये है.
झारखंड पुलिस कांस्टेबल परीक्षा के लिए चयन प्रक्रिया क्या है ?
उम्मीदवारों का चयन शारीरिक दक्षता परीक्षा, उसके बाद मेडिकल परीक्षा और लिखित परीक्षा में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा.
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
जेएसएससी कॉन्स्टेबल पीईटी एडमिट कार्ड जारी होते ही उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाना होगा.
वेबसाइट के होम पेज पर आपको एडमिट कार्ड के एक्टिव लिंक पर क्लिक करना होगा.
अब आपको मांगी गई डिटेल (लॉग इन क्रेडेंशियल) दर्ज करना होगा.
इसके बाद आपका प्रवेश पत्र स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










