ePaper

JEE Main 2021: एनटीए ने छात्रों को किया सावधान, फर्जी वेबसाइट को लेकर कह डाली ये बात

Updated at : 15 Jan 2021 8:21 PM (IST)
विज्ञापन
JEE Main 2021: एनटीए ने छात्रों को किया सावधान, फर्जी वेबसाइट को लेकर कह डाली ये बात

JEE Main 2021: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने गुरुवार को जेईई मुख्य 2021 (JEE Main 2021) के नाम से एक फर्जी वेबसाइट - jeeguide.co.in बनाने वाले कुछ भद्दे तत्वों के खिलाफ संयुक्त प्रवेश मुख्य परीक्षा 2021 के आवेदकों को सचेत करते हुए एक आधिकारिक नोटिस जारी किया जिसके माध्यम से ऑनलाइन आवेदन और शुल्क भुगतान किया जा रहा है. इसके मुताबिक ऑफिशयिल वेबसाइट्स nta.ac.in और jeemain.nta.nic.in के साथ-साथ एक फेक वेबसाइट - URL jeeguide.co.in संचालित हो रही है.ऐसे में एनटीए ने छात्रों और अभिभावकों को इस सावधानी बरतने की सलाह दी है.

विज्ञापन

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने गुरुवार को जेईई मुख्य 2021 (JEE Main 2021) के नाम से एक फर्जी वेबसाइट – jeeguide.co.in बनाने वाले कुछ तत्वों के खिलाफ संयुक्त प्रवेश मुख्य परीक्षा 2021 के आवेदकों को सचेत करते हुए एक आधिकारिक नोटिस जारी किया, जिसके माध्यम से ऑनलाइन आवेदन और शुल्क भुगतान किया जा रहा है. इसके मुताबिक ऑफिशयिल वेबसाइट्स nta.ac.in और jeemain.nta.nic.in के साथ-साथ एक फेक वेबसाइट – URL jeeguide.co.in संचालित हो रही है.ऐसे में एनटीए ने छात्रों और अभिभावकों को इस सावधानी बरतने की सलाह दी है.

एनटीए ने नोटिफिकेशन में लिखा है कि एनटीए और इसके किसी भी कर्मचारी का जेईई मुख्य 2021 के URL और EMAIL और मोबाइल के साथ कोई संबंध नहीं है. इसके अलावा एजेंसी ने ऐसे अन्य असामाजिक तत्वों को भी चेतावनी दी है जो छात्रों को धोखा देने की कोशिश कर सकते हैं. एनटीए भी दिल्ली पुलिस के साइबर सेल में एक शिकायत भी दर्ज कराएगा.

साल में चार बार होगी जेईई मेंस की परीक्षा

इस बार साल में 4 बार परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी. हाल ही में केंद्रीय शिक्षा मंत्री निशंक ने जानकारी देते हुए कहा था कि, ‘जेईई मेंन परीक्षा का आयोजन साल में चार बार होगा. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी फरवरी, मार्च, अप्रैल और मई में परीक्षा आयोजित की जाएगी. वहीं पहली जेईई मेन परीक्षा 2021, 23 फरवरी से 26 के बीच आयोजित होगी.’

जेईई मेन 2021 के लिए आवेदन प्रक्रिया फिलहाल में 23 फरवरी से 26 फरवरी तक पहले सत्र के लिए चल रही है. संयुक्त प्रवेश परीक्षा मुख्य (JEE Main) फरवरी सेशन के लिए रजिस्‍ट्रेशन का प्रोसेस शनिवार 16 जनवरी को बंद होने जा रहा है. NTA शनिवार के बाद एप्लिकेशन स्‍वीकार नहीं करेगा. आवेदन शुल्क का भुगतान 17 जनवरी तक ऑनलाइन किया जा सकता है. वे सभी छात्र जो पूरे देश में प्रीमियम संस्थानों में इंजीनियरिंग कार्यक्रमों में एडमिशन लेना चाहते हैं, वे JEE Main फरवरी सेशन के लिए फौरन आवेदन कर दें. रजिस्‍ट्रेशन करने के लिए उम्‍मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर विजिट करें. अक्‍सर ऐसा देखा गया है कि आखिरी दिन हेवी ट्रैफिक के कारण वेबसाइट अनरिस्‍पांसिव हो जाती है.

Posted By: Shaurya Punj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola