ePaper

IGNOU Admission 2021: इग्नू ने एडमिशन के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई, ऐसे लें ऑनलाइन एडमिशन

Updated at : 16 Apr 2021 10:12 PM (IST)
विज्ञापन
IGNOU Admission 2021:  इग्नू ने एडमिशन के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई, ऐसे लें ऑनलाइन एडमिशन

IGNOU Admission 2021: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने स्नातक (UG) और स्नातकोत्तर (PG) कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है. अब अंडर ग्रेजुएट (यूजी) व पोस्ट ग्रेजुएट (पीजी) कोर्सेज में दाखिला लेने के इच्छुक छात्र 30 अप्रैल, 2021 तक ignouadmission.samarth.edu.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

विज्ञापन

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने स्नातक (UG) और स्नातकोत्तर (PG) कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है. अब अंडर ग्रेजुएट (यूजी) व पोस्ट ग्रेजुएट (पीजी) कोर्सेज में दाखिला लेने के इच्छुक छात्र 30 अप्रैल, 2021 तक ignouadmission.samarth.edu.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. जून टर्म एंड एग्जामिनेशन के लिए असाइनमेंट सब्मिट करने की लास्ट डेट 30 अप्रैल 2021 है. अब परीक्षार्थी 30 अप्रैल तक अपने असाइनमेंट सब्मिट कर सकते हैं.

IGNOU जनवरी 2021 प्रवेश: आवेदन कैसे करें

आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं

‘नया पंजीकरण’ टैब पर क्लिक करें

अपना उपयोगकर्ता नाम, पासवर्ड चुनें और अन्य विवरण भरें. फॉर्म जमा करें

अब, लॉगिन बटन पर क्लिक करें

ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें

आवेदन शुल्क का भुगतान करें और आवेदन पत्र जमा करें। सहेजें और आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट लें

कोरोना गाइडलाइन्स का होगा पालन

इग्नू की परीक्षा कोरोना गाइडलाइन्स का पालन करते हुए आयोजित की जाएगी. परीक्षा के संचालन के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन होगा. विश्वविद्यालय छात्र की पसंद के अनुसार परीक्षा केंद्र आवंटित करने का प्रयास करेगा.

इग्नू क्या है

इंदिरा गांधी मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) की स्थापना 1985 में एक संसदीय काननू के अंतर्गत हुई थी। ओपन और दूरस्थ शिक्षा के क्षेत्र में इग्नू अपनी एक अलग ही पहचान रखता है. इग्नू ने स्थापना से देश में उच्च शिक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है. यूनेस्को के अनुसार यह देश का सबसे बड़ा दूरस्थ विश्वविद्यालय है.

इग्नू अपने मुख्यालय एवं क्षेत्रीय केंद्रों में 420 संकाय सदस्यों और उच्च शिक्षा के पारस्परिक संस्थानों, पेशेवर संगठनों एवं उद्योग क्षेत्र के करीब 36 हजार परामर्शदाताओं की मदद से करीब 490 सर्टिफिकेट, डिप्लोमा, डिग्री एवं डॉक्टोरल कार्यक्रम संचालित करता है.

Posted By: Shaurya Punj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola