ePaper

IGNOU Admission 2021: इग्नू ने जुलाई सेशन के लिए री-रजिस्ट्रेशन की डेट बढ़ाई, ऐसे करें आवेदन

Updated at : 06 May 2021 11:57 AM (IST)
विज्ञापन
IGNOU Admission 2021: इग्नू ने जुलाई सेशन के लिए री-रजिस्ट्रेशन की डेट बढ़ाई, ऐसे करें आवेदन

IGNOU Admission 2021: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने जुलाई सत्र के लिए फिर से पंजीकरण खिड़की खोली है. इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन पोर्टल samarth पोर्टल- ignou.samarth.edu.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.

विज्ञापन

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने जुलाई सत्र के लिए फिर से पंजीकरण खिड़की खोली है. इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन पोर्टल samarth पोर्टल- ignou.samarth.edu.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.

ऐसे करें जुलाई-2021 के लिए री रजिस्ट्रेशन

– सबसे पहले इग्नू के पोर्टल ‘समर्थ’ की वेबसाइट ignou.samarth.edu.in पर जाएं

– अपना एनरोलमेंट नंबर और पासवर्ड डालकर लॉग-इन करें

– अब री रजिस्ट्रेशन फार्म भरें

– फीस पेमेंट करें

– अब सबमिट बटन पर क्लिक कर दें

– अब कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें साथ में इसका प्रिंट आउट भी निकाल कर रख लें

जून टर्म-एंड परीक्षा के असाइमेंट जमा करने की तारीख भी बढ़ाई गई

इससे पहले, इग्नू ने जून टर्म-एंड परीक्षा (टीईई) के लिए असाइनमेंट जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी थी. शिक्षार्थी 31 मई, 2021 तक अपने असाइनमेंट, प्रोजेक्ट रिपोर्ट, इंटर्नशिप, फील्डवर्क, जर्नल, शोध प्रबंध और इंटर्नशिप जमा कर सकते हैं.इग्नू ने एक बयान जारी कर कहा था कि “टर्म-एंड एग्जामिनेशन जून 2021 के लिए असाइनमेंट जमा करने की लास्ट डेट, ऑनलाइन और ऑफलाइन (फिजिकल) सबमिशन 31 मई 2021 तक बढ़ा दिया गया है.”

कोरोना गाइडलाइन्स का होगा पालन

इग्नू की परीक्षा कोरोना गाइडलाइन्स का पालन करते हुए आयोजित की जाएगी. परीक्षा के संचालन के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन होगा. विश्वविद्यालय छात्र की पसंद के अनुसार परीक्षा केंद्र आवंटित करने का प्रयास करेगा.

इग्नू क्या है

इंदिरा गांधी मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) की स्थापना 1985 में एक संसदीय काननू के अंतर्गत हुई थी. ओपन और दूरस्थ शिक्षा के क्षेत्र में इग्नू अपनी एक अलग ही पहचान रखता है. इग्नू ने स्थापना से देश में उच्च शिक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है. यूनेस्को के अनुसार यह देश का सबसे बड़ा दूरस्थ विश्वविद्यालय है.

इग्नू अपने मुख्यालय एवं क्षेत्रीय केंद्रों में 420 संकाय सदस्यों और उच्च शिक्षा के पारस्परिक संस्थानों, पेशेवर संगठनों एवं उद्योग क्षेत्र के करीब 36 हजार परामर्शदाताओं की मदद से करीब 490 सर्टिफिकेट, डिप्लोमा, डिग्री एवं डॉक्टोरल कार्यक्रम संचालित करता है.

Posted By: Shaurya Punj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola