ePaper

ICAI CA जून 2023 फाउंडेशन परीक्षा का मॉक टेस्ट आज से शुरू, यहां देखें पूरा शेड्यूल

Updated at : 24 Apr 2023 10:57 AM (IST)
विज्ञापन
ICAI CA जून 2023 फाउंडेशन परीक्षा का मॉक टेस्ट आज से शुरू, यहां देखें पूरा शेड्यूल

ICAI CA June 2023: आईसीएआई जून 2023 मॉक टेस्ट पेपर सीरीज- I आज, 24 अप्रैल, सोमवार से शुरू हो रहा है. आगे चेक करें पूरा शेड्यूल और इससे जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी.

विज्ञापन

ICAI CA June 2023 Foundation exam mock test: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) आज, 24 अप्रैल, 2023 से मॉक टेस्क का पहला राउंड शुरू करेगा. सीए फाउंडेशन 2023 परीक्षाओं की तारीख 24 जून से 30 जून, 2023 है. उम्मीदवार जो आईसीएआई में शामिल होना चाहते हैं सीए जून 2023 फाउंडेशन परीक्षा मॉक परीक्षा के लिए icai.org पर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं.

ICAI CA June 2023: मॉक परीक्षा पेपर सीरीज-I फिजिकल और वर्चुअल दोनों मोड में

ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार “बोर्ड ऑफ स्टडीज (एकेडमिक) जून 2023 की परीक्षाओं में शामिल होने वाले सीए फाउंडेशन कोर्स के छात्रों के लिए 24 अप्रैल 2023 से मॉक टेस्ट पेपर सीरीज – शुरू कर रहा है”, मॉक परीक्षा पेपर सीरीज-I फिजिकल और वर्चुअल दोनों मोड में आयोजित की जाएगी. फिजिकल मोड में रुचि रखने वाले छात्र अपने क्षेत्र में संबंधित ब्रांच से संपर्क कर सकते हैं.

ICAI CA June 2023 Mock Test Schedule: यहां चेक करें मॉक टेस्ट शेड्यूल

24 अप्रैल दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक पेपर-1: प्रिंसिपल और प्रैक्टिकस ऑफ अकाउंटिंग

25 अप्रैल पेपर-2: बिजनेस लॉ एंड बिजनेस कॉरेस्पोंडेंस एंड रिपोर्टिंग

26 अप्रैल दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक पेपर-3: बिजनेस मैथमैटिक्स एंड लॉजिकल रीजनिंग एंड स्टैटिस्टिक्स

27 अप्रैल पेपर-4: बिजनेस इकोनॉमिक्स एंड बिजनेस एंड कमर्शियल

Also Read: UP Board Result 2023: आज जारी हो सकता है UPMSP 10वीं, 12वीं रिजल्ट, डेट, टाइम पर लेटेस्ट अपडेट जानें
Also Read: JEE Main Result 2023 Live: जेईई मेन सेशन 2 रिजल्ट आज शाम 7 बजे जारी होने की संभावना, लेटेस्ट अपडेट चेक करें
डिटेल चेक करने के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन यहां चेक करें

ICAI CA June 2023 Mock Test Schedule से संबंधित अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन यहां चेक करें.

विज्ञापन
Anita Tanvi

लेखक के बारे में

By Anita Tanvi

Senior journalist, senior Content Writer, more than 10 years of experience in print and digital media working on Life & Style, Education, Religion and Health beat.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola