HSSC : हरियाणा में प्राइमरी टीचर के पदों पर भर्ती शुरू, 21 अगस्त से पहले करें अप्लाई
Published by : Vishnu Kumar Updated At : 14 Aug 2024 8:59 PM
शिक्षा विभाग में होगी डेढ़ लाख पदों पर फिर से नियुक्ति (सांकेतिक तस्वीर)
हरियाणा सरकार की ओर से प्राइमरी टीचर की भर्ती के लिए आवेदन शुरू कर दिया गया है. इस भर्ती के तहत कुल 1456 वैकेंसी जारी कि गई है.
हरियाणा में प्राइमरी टीचर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू कर दिया गया है. जो उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं वो 21 अगस्त से पहले आवेदन कर सकते हैं.
विस्तार में
सरकारी नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि हरियाणा सरकार ने प्राइमरी टीचर की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किया है. इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. जो अभ्यर्थी इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होना चाहते हैं. वो 21 अगस्त तक फॉर्म अप्लाई कर सकते हैं. आवेदन की अंतिम तिथि 21 अगस्त 2024 निर्धारित किया गया है.
पात्रता मापदंड
इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए आवेदक को 12वीं कक्षा पास होना अनिवार्य है. साथ ही अभ्यर्थी को डिएलएड में दो साल का कोर्स किया होना चाहिए. इस भर्ती प्रक्रिया में वो उम्मीदवार भी शामिल हो सकते हैं जिन्होंने बीएलएड का कोर्स किया है. इसके अलावा HTET या STET किया होना चाहिए.
आवेदक का उम्र 18 वर्ष से 42 वर्ष के बीच होने चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकार के नियम अनुसार छूट प्रदान की जाएगी.
वर्गानुसार भर्ती संख्या
आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों को सलाह दिया जाता है कि अपने सभी दस्तावेजों को सावधानीपूर्वक भरें और अंतिम में आवेदन शुल्क जमा करें-
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत प्राइमरी टीचर की भर्ती के लिए कुल 1456 वैकेंसी जारी की गई है.
आवेदन कैसे करें –
- 1. सबसे पहले HSSC के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
- 2. इसके बाद दिए गए लिंक पर क्लिक करें.
- 3. आवेदन पत्र में दिए गए सभी विवरणों को सावधानी पूर्वक भरें.
- 4. अपने फोटोग्राफ, हस्ताक्षर और प्रासंगिक प्रमाणपत्र सहित आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें.
- 5. अंतिम में आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
- 6. सफलतापूर्वक जमा करने के बाद भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट लें.
also read- Sarkari Naukri : रेलवे दे रहा है आईटीआई वालों को सुनहरा मौका, 16 अगस्त से आवेदन शुरू
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










