Live Updates

HBSE 10th Result 2021 Updates : हरियाणा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने वाले छात्र भी उत्तीर्ण

Updated:
विज्ञापन

HBSE, BSEH, Haryana 10th Class Result 2021, LIVE Updates: हरियाणा बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन के 10वीं कक्षा का परिणाम आज एक प्रेस वार्ता में घोषित किया है. इसके अलावा, कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने वाले 11,278 छात्रों को उत्तीर्ण घोषित किया गया है. छात्र अपने विस्तृत अंक bseh.org.in पर देख सकते हैं. आइये जानते हैं परिक्षा परिणाम से जुड़ी सभी जानकारियां…

विज्ञापन

HBSE 10th Result एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषित किया गया

हरियाणा बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन के 10वीं कक्षा का परिणाम आज एक प्रेस वार्ता में घोषित किया है. छात्र ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा, एसएमएस के माध्यम से या indiaresult.com या examresult.net सहित वैकल्पिक वेबसाइटों के माध्यम से परिणाम देख सकते हैं.

कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने वाले छात्र भी उत्तीर्ण

हरियाणा बोर्ड ने 3,13,345 छात्रों के लिए परिणाम घोषित किया, जिनमें से 1,72,059 पुरुष और 1,41,286 छात्राएं हैं. इसके अलावा, कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने वाले 11,278 छात्रों को उत्तीर्ण घोषित किया गया है. छात्र अपने विस्तृत अंक bseh.org.in पर देख सकते हैं.

हरियाणा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी

हरियाणा बोर्ड ने बीएसईएच कक्षा 10वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं.

ऑफिशियल वेबसाइट पर बनाए रखें नजर

हरियाणा बोर्ड 10वीं के नतीजे स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर रिजल्ट सेक्शन में कक्षा 10 के लिंक पर क्लिक करके देख पाएंगे. हालांकि, स्टूडेंट्स नीचे दिये गये डायरेक्ट लिंक से भी अपना रिजल्ट देख पाएंगे.

यहां जारी होगा परिणाम

हरियाणा बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (BSEH) कक्षा 10वीं का रिजल्ट आज यानी 11 जून 2021 को जारी किया जाएगा. हरियाणा बोर्ड (Haryana Board) के चेयरमैन डॉ. जगबीर सिंह ने इस संबंध में घोषणा की है। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने बताया है कि हरियाणा क्लास 10 रिजल्ट 2021 तैयार कर लिया गया है. बोर्ड अपनी ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर नतीजे जारी करेगा.

HBSE कक्षा 10 परिणाम 2021 कैसे करें चेक

सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.inपर जाएं.

एग्जाम रिजल्ट के लिए निर्धारित लिंक पर क्लिक करें

अगली विंडो पर, ड्रॉप-डाउन मेनू से पाठ्यक्रम का चयन करें

बीएसईएच कक्षा 10वीं का रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें.

BSEH कक्षा 10वीं 2021 का रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.

रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट लेकर रख लें.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola