DU UG First Cut Off List 2022 LIVE: आज जारी होने वाली है डीयू की पहली कट-ऑफ लिस्ट, यहां देखें डिटेल्स

Updated:
विज्ञापन

DU Merit List 2022 LIVE Updates: दिल्ली यूनिवर्सिटी (Delhi University) आज 19 अक्टूबर को डीयू यूजी फर्स्ट कट ऑफ लिस्ट (DU UG First Cut Off List 2022) जारी करेगी. सभी छात्र कट-ऑफ लिस्ट को ऑफिशियल वेबसाइट admission.uod.ac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय में एडमिशन के लिए 25 अक्टूबर को सेकेंड राउंड के लिए खाली सीटों की जानकारी जारी की जाएगी.

विज्ञापन

DU UG First Cut Off List 2022 : कैसे ईसीए कोटा के जरिए छात्रों को प्रवेश देगा विश्वविद्यालय?

एक उम्मीदवार अधिकतम तीन ईसीए श्रेणियों के लिए आवेदन कर सकता है, और प्रत्येक श्रेणी के लिए, उन्हें 1 अप्रैल, 2017 और 30 जून, 2022 के बीच जारी किए गए अधिकतम पांच प्रमाण पत्र अपलोड करने होंगे. आवंटन सीईएम के आधार पर किया जाएगा. यानी उन सभी कार्यक्रमों के उच्चतम कार्यक्रम-विशिष्ट CUET प्रतिशत स्कोर पर 25% की रियायत, जिसमें उन्होंने आवेदन किया है और सभी ECA श्रेणियों से प्राप्त उच्चतम ECA स्कोर पर 75% की रियायत, जिसमें उन्हें माना गया है.

डीयू की पहली कट ऑफ लिस्ट आज, आगे क्या

पहली कट ऑफ लिस्ट निकलने के बाद 19 से 21 अक्टूबर तक उम्मीदवार अपनी सीट स्वीकार कर सकते हैं. उसी विंडो के दौरान, कॉलेज ऑनलाइन आवेदनों को सत्यापित और स्वीकार कर सकते हैं. उम्मीदवारों को अपने प्रवेश शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तिथि 24 अक्टूबर है.

कितनी DU Cut Off लिस्ट जारी होगी?

दिल्ली यूनिवर्सिटी इस साल तीन कट ऑफ लिस्ट जारी करने वाला है. इसके बाद खाली सीटों के आधार पर अगली कट ऑफ लिस्ट जारी की जाएगी.

ऐसे चेक करें डीयू की पहली कटऑफ सूची:

कटऑफ लिस्ट जारी होने के बाद डीयू की आधिकारिक वेबसाइट admission.uod.ac.in पर जाएं.

होम पेज पर First CSAS Allocation List पर क्लिक करें.

अब लिस्ट आपके सामने होगी जिसे आप डाउनलोड करके प्रिंटआउट करा सकते हैं.

ऐसे चेक करें डीयू की पहली कटऑफ सूची

कटऑफ लिस्ट जारी होने के बाद डीयू की आधिकारिक वेबसाइट admission.uod.ac.in पर जाएं. होम पेज पर First CSAS Allocation List पर क्लिक करे. अब लिस्ट आपके सामने होगी जिसे आप डाउनलोड करके प्रिंटआउट करा सकते हैं.

डीयू की पहली कट ऑफ लिस्ट आज, आगे क्या

पहली कट ऑफ लिस्ट निकलने के बाद 19 से 21 अक्टूबर तक उम्मीदवार अपनी सीट स्वीकार कर सकते हैं. उसी विंडो के दौरान, कॉलेज ऑनलाइन आवेदनों को सत्यापित और स्वीकार कर सकते हैं. उम्मीदवारों को अपने प्रवेश शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तिथि 24 अक्टूबर है.

विज्ञापन
विज्ञापन
शौर्य पुंज

लेखक के बारे में

By शौर्य पुंज

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola