DU Admissions 2022: 12 सितंबर को लॉन्च होगा डीयू एडमिशन पोर्टल, जानें कब से शुरू होगा नया एकेडमिक सेशन?

DU Admissions 2022: दिल्ली विश्वविद्यालय के 9 सितंबर तक कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (सीएसएएस) पोर्टल लॉन्च करने की संभावना है. छात्रों को पोर्टल लॉन्च होने के बाद कॉमन पोर्टल पर उपलब्ध सीएसएएस-2022 आवेदन फॉर्म के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करना होगा.
DU Admissions 2022: दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रथम वर्ष के स्नातक छात्रों का नया शैक्षणिक सत्र 20 अक्टूबर के आसपास शुरू होने की संभावना है, एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार डीयू इस सप्ताह सोमवार (12 सितंबर) को अपना एडमिशन पोर्टल खोलने की योजना बना रहा है. उन्होंने कहा कि 10 सितंबर से 15 सितंबर के बीच CUET-UG के परिणाम की उम्मीद की जा सकती है. डीयू का पोर्टल उससे कुछ दिन पहले लॉन्च करने की योजना है. 20 अक्टूबर तक नया सत्र शुरू करने पर विचार किया जा रहा है.
हर साल जहां यूजी एडमिशन के कटऑफ आसमान छूते थे वहीं इस बार ऐसा पहली बार है कि विश्वविद्यालय में एडमिशन, एक प्रवेश परीक्षा के माध्यम से लिया जाएगा. विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने मार्च में घोषणा की थी कि सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों के लिए सीयूईटी के माध्यम से छात्रों को प्रवेश देना अनिवार्य होगा.
इस शैक्षणिक वर्ष, कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (सीएसएएस) पोर्टल डीयू से संबद्ध कॉलेजों में प्रवेश का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होगा. प्रक्रिया तीन चरणों में होगी. पोर्टल शुरू होने के बाद छात्रों को सामान्य पोर्टल पर उपलब्ध सीएसएएस-2022 आवेदन पत्र के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करना होगा और आवेदन के इस चरण में तय शुल्क का भुगतान भी करना होगा.
कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) के परिणाम घोषित होने के बाद दूसरा चरण शुरू होगा. यदि उम्मीदवार अपने डिजायर्ड प्रोग्राम के लिए पात्र हैं, तो वे अपनी पसंद के प्रोग्राम और कॉलेज कॉम्बिनेशन का चयन करने में सक्षम होंगे. विश्वविद्यालय ने उम्मीदवारों को प्रीफरेंस क्रम को ध्यान में रखते हुए कई कार्यक्रम और कॉलेज कॉम्बिनेशन चुनने की सलाह दी है. एक बार सबमिट करने के बाद, प्रीफरेंस में कोई बदलाव नहीं किया जा सकता है.
Also Read: NEET 2022 Topper Interview: सरकारी स्कूल के शिक्षक की बेटी तनिष्का कैसे बनी नीट टॉपर? पढ़ें सक्सेस टिप्स
तीसरे चरण में सीटों का आवंटन है, जो कई राउंड में होगा. एक बार मेरिट लिस्ट घोषित होने के बाद, उम्मीदवार को कॉमन एडमिशन पोर्टल पर आवंटित सीट और कॉलेज की जांच करनी होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anita Tanvi
Senior journalist, senior Content Writer, more than 10 years of experience in print and digital media working on Life & Style, Education, Religion and Health beat.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




