टॉप NIT में CSE का सपना? जानें कितनी रैंक पर मिलता है एडमिशन

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 19 Apr 2026 4:45 PM

विज्ञापन

NITs (PC-Freepik)

Top NITs Ranking: टॉप NITs में CSE ब्रांच की डिमांड सबसे ज्यादा रहती है. अगर आपका लक्ष्य टॉप NIT में CSE पाना है, तो JEE Main में बेहतरीन रैंक लाना जरूरी है.

विज्ञापन

Top NITs Ranking: NITs इंजीनियरिंग के फील्ड में IIT के बाद अगर किसी संस्थान का नाम सबसे पहले आता है तो वो है NIT. एनआईटी यानी कि नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, खासकर कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई के लिए जाना जाता है. लाखों स्टूडेंट्स का सपना होता है कि वे NITs में एडमिशन लें. जेईई मेन परीक्षा के जरिए NIT में एडमिशन मिलता है. ऐसे में छात्रों के लिए यह जानना जरूरी हो जाता है कि किस NIT में CSE के लिए कितनी रैंक चाहिए.

टॉप NITs में शामिल हैं ये संस्थान

टॉप NITs में CSE ब्रांच की डिमांड सबसे ज्यादा रहती है. NIT Trichy, Surathkal और Warangal, Rourkela आदि शामिल हैं. NIRF Ranking 2025 के अनुसार, NIT Trichy को 9वां स्थान मिला हुआ है.

NIRF Ranking 2025

Top NITs: CSE के लिए ओपनिंग और क्लोजिंग रैंकिंग (जनरल कैटेगरी)

NIT का नामओपनिंग रैंकक्लोजिंग रैंक
NIT Trichy1,0005,500
NIT Surathkal1,5006,500
NIT Warangal1,2006,000
NIT Rourkela2,0009,000
NIT Calicut2,50010,500
NIT Allahabad (MNNIT)2,80011,000
NIT Jaipur (MNIT)3,50013,000
NIT Nagpur (VNIT)4,00015,000
NIT Kurukshetra5,00018,000
NIT Durgapur6,00020,000

कैसे मिलता है NITs में एडमिशन?

NITs में एडमिशन JEE Main स्कोर के आधार पर होता है. इसके बाद JoSAA काउंसलिंग के जरिए सीट अलॉटमेंट किया जाता है. हर राउंड में ओपनिंग और क्लोजिंग रैंक जारी होती है, जिससे छात्रों को अपने मौके का अंदाजा लगता है.

छात्रों के लिए जरूरी सलाह

अगर आपका लक्ष्य टॉप NIT में CSE पाना है, तो JEE Main में बेहतरीन रैंक लाना जरूरी है. साथ ही काउंसलिंग के दौरान सही चॉइस फिलिंग भी सफलता में अहम भूमिका निभाती है.

यह भी पढ़ें- सारे NITs का बाप! रैंकिंग में देता है IIT को टक्कर, JEE Main से मिलेगा एडमिशन

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola