Computer Science को टक्कर देती है ये BTech ब्रांच, 62 लाख का हाईएस्ट प्लेसमेंट पैकेज

Updated:
विज्ञापन

कॉलेज स्टूडेंट्स की AI Generated सांकेतिक फोटो

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

BTech Computer Science Placement: कैंपस प्लेसमेंट के मामले में इस बार Electronics & Communication Engineering यानी ECE ब्रांच ने रिकॉर्ड बनाया है. आमतौर पर प्लेसमेंट की रेस में सबसे आगे रहने वाली Computer Science Engineering यानी CSE को इस बार ECE ने जबरदस्त टक्कर दी है. इस ब्रांच में 62 लाख का हाईएस्ट प्लेसमेंट मिला है.

विज्ञापन

BTech Computer Science Placement: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी यानी IIIT भोपाल का प्लेसमेंट रिकॉर्ड जारी हुआ है. इस कॉलेज के दो साल के प्लेसमेंट आंकड़ों पर नजर डालें तो साफ पता चलता है कि BTech ECE ब्रांच के स्टूडेंट्स लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. टॉप लेवल की कंपनियां भी इस ब्रांच पर भरोसा जता रही हैं.

विज्ञापन

Batch 2026 का प्लेसमेंट रिकॉर्ड

IIIT भोपाल के Batch 2026 की बात करें तो ECE ब्रांच में कुल 72 स्टूडेंट्स रजिस्टर्ड थे, जिसमें से 47 स्टूडेंट्स ने प्लेसमेंट प्रोसेस में हिस्सा लिया. इनमें से 39 स्टूडेंट्स को कैंपस प्लेसमेंट मिला, यानी प्लेसमेंट प्रतिशत रहा 82.97%. वहीं औसत CTC यानी सालाना पैकेज 17.16 LPA रहा.

इसी बैच में CSE ब्रांच के 75 स्टूडेंट्स रजिस्टर्ड थे, जिसमें से 51 ने हिस्सा लिया और 50 को प्लेसमेंट मिला. BTech CSE का प्लेसमेंट प्रतिशत रहा 98.03% और औसत CTC 19.56 LPA रहा.

BTech ECE vs CSE: कौन आगे कौन पीछे?

पैरामीटरECE 2025ECE 2026CSE 2025CSE 2026
रजिस्टर्ड स्टूडेंट्स55727375
हिस्सा लेने वाले40475551
प्लेस हुए स्टूडेंट्स36395450
प्लेसमेंट %90%82.97%98.18%98.03%
औसत CTC (LPA)15.4117.1619.5419.56
हाईएस्ट पैकेज (LPA)-625862

अगर सीधे तौर पर तुलना करें तो प्लेसमेंट प्रतिशत में BTech CSE अभी भी BTech ECE से आगे है, लेकिन जिस तेजी से ECE का ग्राफ ऊपर गया है वो चौंकाने वाला है. साल 2025 में BTech ECE का प्लेसमेंट प्रतिशत 90% था, जो 2026 में घटकर 82.97% पर आ गया.

सैलरी पैकेज के मामले में ECE ने अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी. दिलचस्प बात यह है कि ECE ब्रांच में सबसे ज्यादा पैकेज देने वाली कंपनी Nugget ने 62 LPA का ऑफर दिया, जो CSE के हाईएस्ट पैकेज के लगभग बराबर है.

IIIT Bhopal Placement 2026 Check Here

सबसे ज्यादा पैकेज देने वाली कंपनियां

Batch 2026 में CSE ब्रांच का हाईएस्ट पैकेज Temple कंपनी ने 62 LPA का दिया, वहीं ECE में भी Nugget कंपनी ने ठीक उतना ही यानी 62 LPA का पैकेज ऑफर किया. यह आंकड़ा बताता है कि टॉप कंपनियां अब ECE स्टूडेंट्स को भी उतनी ही तवज्जो दे रही हैं जितनी CSE स्टूडेंट्स को.

ये भी पढ़ें: IIT ISM धनबाद में रैंक 4167 पर BTech CSE पक्का, देखें कैटेगरी वाइज सीट अलॉटमेंट

पिछले साल भी BTech ECE ने मारी थी बाजी


IIIT Bhopal BTech ECE Placement (AI Generated)
IIIT Bhopal BTech ECE Placement (AI Generated)

अगर एक साल पीछे यानी Batch 2025 पर नजर डालें तो ECE ब्रांच में कुल 55 स्टूडेंट्स रजिस्टर्ड थे, जिसमें से 40 ने प्लेसमेंट प्रोसेस में हिस्सा लिया और 36 स्टूडेंट्स को नौकरी मिली. यानी प्लेसमेंट प्रतिशत रहा 90%, जो CSE के 98.18% से थोड़ा कम था लेकिन औसत CTC के मामले में ECE 15.41 LPA पर रहा, जो एक ठीक-ठाक आंकड़ा माना जाता है. उस साल सबसे बड़ा ऑफर 85 LPA का था, जो Atlassian कंपनी ने दिया था.

ये भी पढ़ें: IIT Delhi का ये BTech ब्रांच बेस्ट, Microsoft और Amazon में जॉब के लिए छात्रों की पहली पसंद

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola