सारे NITs का बाप! रैंकिंग में देता है IIT को टक्कर, JEE Main से मिलेगा एडमिशन
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 18 Apr 2026 3:55 PM
NIT त्रिची (PC-ऑफिशियल वेबसाइट)
NIT Trichy: देश के टॉप इंजीनियरिंग संस्थानों में शामिल NIT त्रिची खास तौर पर BTech और CSE ब्रांच के लिए काफी प्रतिष्ठित माना जाता है. आइए जानते हैं कि इसे IITs के बराबर क्यों माना जाता है.
NIT Trichy: इंजीनियरिंग की पढ़ाई की जब भी बात आती है तो IITs का नाम से सबसे पहले आता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक ऐसा NIT भी है जो टॉप 10 की लिस्ट में शामिल है. हम बात कर रहे हैं NIT त्रिची की. NIT त्रिची इकलौता NIT है, जो NIRF रैंकिंग में IITs के बराबर है.
BTech के लिए देश के टॉप संस्थानों में से एक NIT त्रिची है. खासकर यह संस्थान कंप्यूटर साइंस (CSE) के लिए काफी फेमस है. आइए, जानते हैं कि क्यों इसे IITs के बराबर बताया जा रहा है. साथ ही यहां किस आधार पर एडमिशन मिलता है.
NIT त्रिची NIRF Ranking में टॉप 10 में शामिल
NIRF Ranking 2025 के अनुसार, NIT त्रिची की NIRF रैंकिंग 9वीं है. यह अन्य NITs से रैंकिंग में काफी आगे है. इस कॉलेज का स्कोर 68.14 % है.

NIT Trichy Admission: कैसे मिलता है एडमिशन?
NIT त्रिची में एडमिशन के लिए जेईई एडवांस की जरूरत नहीं है. इस कॉलेज में एडमिशन JEE Main Score के आधार पर मिलता है. जेईई मेन रिजल्ट आने के बाद JoSAA काउंसलिंग में शामिल होना होगा.
- UG कोर्स- NIT त्रिची के अंडर ग्रेजुएट में JEE Main से एडमिशन मिलता है
- PG कोर्स- पीजी कोर्स जैसे कि MTech/MSc/MBA में एडमिशन GATE/IIT JAM/CAT से मिलता है

कौन-कौन से कोर्स ऑफर किए जाते हैं?
NIT Trichy में अंडर ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट और पीचएडी के कई कोर्सेज ऑफर किए जाते हैं. NIT Trichy बीटेक के अलावा MBA और अन्य कोर्सेज भी ऑफर किए जाते हैं.
- BTech
- MTech
- MSc
- MA
- MS
- PhD
NIT त्रिची की क्लोजिंग रैंक
अगर आप टॉप NIT में CSE पाना चाहते हैं, तो आपको जेईई मेन में टॉप रैंक लानी होगी. हर राउंड में ओपनिंग और क्लोजिंग रैंक जारी की जाती है, जिसके आधार पर छात्रों को कॉलेज और ब्रांच मिलती है. NIT त्रिची की ओपनिंग रैंक 659 और क्लोजिंग 1449 है. साथ ही काउंसलिंग के दौरान सही च्वॉइस फिलिंग भी बेहद जरूरी है.
यह भी पढ़ें- DU के इस कॉलेज से कर सकते हैं जर्मन लैंग्वेज में कोर्स, जानें एडमिशन प्रोसेस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










