ePaper

DGHG : दिल्ली होम गार्ड की भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करें

Updated at : 07 Aug 2024 8:27 AM (IST)
विज्ञापन
AFCAT 2 2024 admit card out

AFCAT 2 2024 admit card out

दिल्ली महानिदेशालय के द्वारा होम गार्ड की भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है. यह परीक्षा अपने निर्धारित समय पर 20 अगस्त से 7 सितंबर 2024 तक आयोजित की जाएगी.

विज्ञापन

दिल्ली होम गार्ड की भर्ती परीक्षा के लिए महानिदेशालय द्वारा प्रवेश पत्र जारी कर दिया गया है. जो कैंडीडेट्स इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए आवेदन किए हैं. वे संबंधित वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं.

Admit card : दिल्ली होम गार्ड

वे उम्मीदवार जो दिल्ली महानिदेशालय द्वारा जारी होम गार्ड की भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए आवेदन किए थे. उन्हें सूचित किया जाता है कि महानिदेशालय के द्वारा होम गार्ड की भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है. परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवार को अपने साथ परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड ले जाना आवश्यक है. कैंडिडेट्स अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए संबंधित वेबसाइट के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं.

Highest paying job

परीक्षा तिथि

दिल्ली होम गार्ड की भर्ती परीक्षा की तिथि घोषित कर दिया गया है. यह परीक्षा अपने निर्धारित समय पर 20 अगस्त से 7 सितंबर 2024 तक आयोजित की जाएगी. जिसमें शारीरिक माप और दक्षता परीक्षा शामिल हैं. उम्मीदवार को परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड ले जाना आवश्यक है.

जरूरी निर्देश

  • उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड ले जाना आवश्यक है.
  • एडमिट कार्ड में प्रकाशित निर्देशों का पालन करना चाहिए.
  • परीक्षा शुरू होने से पहले ही परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा.
  • परीक्षा केंद्र में किसी भी तरह के मेटल या तकनीकी उपकरण प्रतिबंधित है.

एडमिट कार्ड डाउनलोड करें

  • उम्मीदवार को सबसे पहले DGHG के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा.
  • इसके बाद एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें.
  • अपना लॉगिन पेज जैसे उपयोगकर्ता नाम और पासवर्ड दर्ज करें, और सबमिट करने के लिए आगे बढ़ें.
  • लॉगिन करने के बाद आपका एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  • सभी जानकारी की जांच करें और एडमिट कार्ड से मूल पत्र निकाल लें.

एडमिट कार्ड विवरण

  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर या पंजीकरण संख्या
  • उम्मीदवार का फोटो और हस्ताक्षर
  • जन्म की तारीख
  • लिंग
  • परीक्षा का नाम
  • परीक्षा की तिथि और समय

also read- Sarkari Naukri : पंजाब सरकार की ओर से जेल वार्डर और जेल मेट्रन की भर्ती के लिए आवेदन शुरू

also read- Magnon Group कंपनी में इवेंट मैनेजर और स्पॉन्सरशिप के पोस्ट के लिए वैकेंसी निकली

विज्ञापन
Vishnu Kumar

लेखक के बारे में

By Vishnu Kumar

Vishnu Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola