दूरदर्शन पर कक्षा संचालन कल से

Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 10 May 2020 5:17 AM

विज्ञापन

राज्य के सरकारी स्कूल के बच्चों के लिए सोमवार से दूरदर्शन पर कक्षा का संचालन किया जायेगा. झारखंड शिक्षा परियोजना ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है. शिक्षा परियोजना ने 11 से 15 मई तक के कक्षा संचालन की रूटीन भी जारी कर दिया है.

विज्ञापन

रांची : राज्य के सरकारी स्कूल के बच्चों के लिए सोमवार से दूरदर्शन पर कक्षा का संचालन किया जायेगा. झारखंड शिक्षा परियोजना ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है. शिक्षा परियोजना ने 11 से 15 मई तक के कक्षा संचालन की रूटीन भी जारी कर दिया है. डीडी फ्री डिश चैनल संख्या 79 व डिश टीवी चैनल संख्या 1566 पर कक्षा का संचालन होगा. सोमवार से शुक्रवार तक प्रतिदिन तीन घंटे की पढ़ाई होगी.

सुबह 10 से 12 बजे तक, फिर एक से दो बजे तक कक्षा चलेगी. 10 से 10.30 बजे तक सभी कक्षा के विद्यार्थियों के लिए मीना की कहानी एवं जीवन कौशल का प्रसारण होगा. 10.30 से 11 बजे तक कक्षा एक से पांच, 11 से 12 बजे तक छह, नौ व 11वीं के बच्चों का पठन-पाठन होगा. इसके बाद एक से दो बजे तक दसवीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए कक्षा संचालन होगा. इसके अलावा यू-ट्यूब चैनल डीडी झारखंड व डीजी-साथ पर भी इसका प्रसारण होगा. कक्षा संचालन के लिए दूरदर्शन की ओर से फिलहाल दस जून तक के लिए समय दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola