CBSE/UP Board Result 2021: जल्द जारी होने जा रहा है सीबीएसई और यूपी बोर्ड का रिजल्ट
UP Board Result 2021, CBSE Class 10 Result Date And Time: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कुछ ही दिनों में कक्षा 10वीं और 12वीं के सीबीएसई परिणाम 2021 की घोषणा करेगा.इसके अलावा जल्द ही यूपी बोर्ड के परिणाम 50 लाख से अधिक छात्रों (संयुक्त) के लिए आधिकारिक वेबसाइट upbord.nic.in पर घोषित किए जाएंगे.
कब जारी होगा सीबीएसई का रिजल्ट
बोर्ड सीबीएसई 12वीं का परिणाम 2021 तैयार कर रहा है और स्कूल अंकों को मॉडरेट कर रहे थे. मॉडरेशन की अंतिम तिथि 25 जुलाई, 2021 थी. इसके बाद, बोर्ड सीबीएसई 12 वीं का परिणाम 2021 की तारीख और समय 25 जुलाई, 2021 को या उसके बाद जारी कर सकता है.
पिछले साल ऐसा रहा था रिजल्ट
पिछले साल, कक्षा 10 के कुल 83.31 प्रतिशत और कक्षा 12 के 74.63 प्रतिशत छात्रों ने यूपी बोर्ड की परीक्षा पास की थी. राज्य के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने यूपी बोर्ड के नतीजों की घोषणा की. लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से ज्यादा रहा.
शनिवार को जारी हुआ सीआईएससीई बोर्ड और राजस्थान बोर्ड का रिजल्ट
सीआईएससीई बोर्ड और राजस्थान बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट शनिवार को जारी कर दिया है. सीबीएसई का रिजल्ट भी 25 जुलाई के बाद कभी भी जारी किया जा सकता है.
जुलाई के तीसरे हफ्ते में आने वाले थे 10वीं के नतीजे
CBSE ने पहले कहा था कि 10वीं के नतीजे जुलाई के तीसरे हफ्ते और 12वीं के नतीजे जुलाई के अंत तक घोषित किए जाएंगे. हालांकि, हाल ही में एक बयान के अनुसार बोर्ड के परिणाम की तारीखें अभी तय नहीं की गई हैं और एक बार निर्णय लेने के बाद इसकी घोषणा की जाएग���.
मेरिट व टॉपर की सूची नहीं बन रही
कोरोना महामारी के चलते तीनों ही बोर्ड में इस साल मेरिट व टापर की सूची नहीं बन रही है. इसलिए छात्रों व शिक्षकों के बीच रिजल्ट को लेकर उत्सुकता पिछले सालों की तुलना में अधिक है.
नहीं हुई है कोई औपचारिक घोषणा
सीबीएसई ने कहा है कि बोर्ड ने फिलहाल क्लास 10 रिजल्ट 2021 की डेट को लेकर कोई औपचारिक घोषणा नहीं की है. यह लिंक फर्जी है. स्टूडेंट्स इस पर विश्वास न करें. सीबीएसई रिजल्ट से संबंधित कोई भी जानकारी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.nic.in (जो अब cbse.gov.in हो चुका है) पर दी जाएगी.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए