ePaper

CBSE Class 10th Results: सीबीएसई 10वीं रिजल्ट के डेट्स में हुआ बदलाव, अब जून में नहीं इस महीने जारी होंगे परिणाम

Updated at : 18 May 2021 4:21 PM (IST)
विज्ञापन
CBSE Class 10th Results: सीबीएसई 10वीं रिजल्ट के डेट्स में हुआ बदलाव, अब जून में नहीं इस महीने जारी होंगे परिणाम

CBSE Class 10th Results: सीबीएसई 10वीं बोर्ड के परिणाम का इंतजार कर रहे छात्रों को इसके लिए अभी और वेट करना पड़ेगा. आपको बता दें पहले सीबीएसई 10वीं के नतीजों की अनाउंसमेंट 20 जून 2021 को करने वाला था. लेकिन अब सीबीएसई बोर्ड (CBSE Board) ने इसकी समय सीमा बढ़ा दी है.

विज्ञापन

सीबीएसई 10वीं बोर्ड के परिणाम का इंतजार कर रहे छात्रों को इसके लिए अभी और वेट करना पड़ेगा. आपको बता दें पहले सीबीएसई 10वीं के नतीजों की अनाउंसमेंट 20 जून 2021 को करने वाला था. लेकिन अब सीबीएसई बोर्ड (CBSE Board) ने इसकी समय सीमा बढ़ा दी है. आज (18 मई) सीबीएसई द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर सभी को आंतरिक मूल्यांकन के 20 अंक और मूल्यांकन कमेटी द्वारा 80 में से तय किए जाने वाले अंकों को अब 30 जून तक अपलोड करने के निर्देश दिए हैं.

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण परिणाम आने में हो रही है देर

देश भर में कोरोना वायरस की दूसरी लहर लोगों के लिए परेशानी बनी हुई है. इस वजह से उत्पन्न परिस्थितियों, राज्यों में लगाए गए लॉकडाउन, शिक्षकों और स्टाफ के अन्य सदस्यों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, सीबीएसई ने अंक जमा करने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है.

मार्क्स अपलोड करने के लिए नई डेट्स

  • मार्क्स अपलोड करने के लिए सीबीएसई पोर्टल की उपलब्धता – 20 मई (इसमें कोई बदलाव नहीं)

  • सीबीएसई को मार्क्स सब्मिट करने की लास्ट डेट – 30 जून, 2021

  • इंटरनल असेसमेंट मार्क्स (20 में से) सब्मिट करने की तिथि – 30 जून 2021

CBSE 10th Result 2021: मॉडरेशन क्या है और यह परिणाम कैसे निर्धारित करेगा

मॉडरेशन, सीधे शब्दों में कहें, एक प्रक्रिया है जिसके माध्यम से बोर्ड छात्रों द्वारा बनाए गए अंकों को एक सामान्य पैरामीटर के आधार पर समायोजित करता है. यह विशेष विषय में किसी दिए गए जिले, स्कूल या यहां तक ​​कि राष्ट्रीय स्तर पर छात्रों के सामान्य प्रदर्शन के लिए पेपर के कठिनाई स्तर से भिन्न होता है. इस वर्ष के लिए, बोर्ड ने मॉडरेशन पॉलिसी के लिए ऐतिहासिक डेटा को संदर्भित करने का निर्णय लिया है.

कोविड के कारण रद्द कर दी गई परीक्षा

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने इस महीने की शुरुआत में अपनी कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा रद्द कर दी और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा को टाल दिया. सीबीएसई के फैसले के बाद, कई राज्य बोर्डों ने अपनी परीक्षाएं भी स्थगित या रद्द कर दी हैं. इसके अलावा, बिगड़ती COVID-19 स्थिति को देखते हुए ICSE कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा भी रद्द कर दी गई है.

Posted By: Shaurya Punj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola