Live Updates

CBSE Board Exam Date Sheet 2023 Live:‌ सीबीएसई 10वीं, 12वीं के बोर्ड एग्जाम 15 फरवरी से 15 मई के बीच

Updated:
विज्ञापन

CBSE Board Exam Date Sheet 2023 Live Updates:‌ सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2023 की डेटशीट का इंतजार जारी है. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Central Board of Secondary Education, CBSE Board Exam) की ओर से 10वीं, 12वीं की परीक्षाओं का टाइमटेबल कुछ ही देर में घोषित कर दिया जायेगा. जारी होने के बाद स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in से परीक्षा की तारीख चेक कर सकते हैं. यहां देखें सीबीएससी बोर्ड परीक्षा से जुड़ी हर अपडेट

विज्ञापन

डेटशीट डाउनलोड करने का तरीका जानें

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं

फिर होम पेज पर सीबीएसई हाईस्कूल और इंटरमीडिएट एग्जाम 2023 डेट शीट के लिंक पर क्लिक करें

अब आपके सामने टाइम टेबल का एक पीडीएफ खुल जाएगा

स्टूडेंट्स इस पीडीएफ को चेक करके डाउनलोड भी कर सकते हैं

10वीं और 12वीं के लिए अलग-अलग जारी होगा टाइम टेबल

सीबीएसई कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के लिए अलग-अलग टाइम टेबल cbse.nic.in और cbse.gov.in पर प्रकाशित करेगा.

ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी होगी डेटशीट

वे छात्र जिन्होंने इस बार की सीबीएसई बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है, वे रिलीज होने के बाद डेट शीट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से चेक कर सकेंगे. ऐसा करने के लिए इन दो वेबसाइट्स पर जा सकते हैं – cbse.nic.in और cbse.gov.in अगर पिछले सालों का ट्रेंड देखें तो ऐसा कहा जा सकता है कि बोर्ड जल्द ही परीक्षाओं का डिटेल्‍ड टाइम टेबल रिलीज करेगा.

1 जनवरी से प्रैक्टिकल परीक्षाएं होंगी शुरू

सीबीएसई ने अपने नोटिफिकेशन में साफ किया है कि 2022-23 सत्र के लिए कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं, प्रोजेक्ट वर्क और इंटरनल असेसमेंट 1 जनवरी से भारत और विदेशों के सभी संबद्ध स्कूलों में लिए शुरू होंगे.

इस तरीके से डाउनलोड करें डेटशीट

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं

फिर होम पेज पर सीबीएसई हाईस्कूल और इंटरमीडिएट एग्जाम 2023 डेट शीट के लिंक पर क्लिक करें

अब आपके सामने टाइम टेबल का एक पीडीएफ खुल जाएगा

स्टूडेंट्स इस पीडीएफ को चेक करके डाउनलोड भी कर सकते हैं

CBSE Board Exam Date Sheet 2023: परीक्षा 15 फरवरी से 15 मई के बीच

सीबीएसई 10वीं, 12वीं परीक्षा को लेकर सीबीएसई की ओर से एक सर्कुलर जारी किया गया था जिसमें बताया गया था कि परीक्षा 15 फरवरी से 15 मई तक आयोजित की जायेगी.

विज्ञापन
विज्ञापन
शौर्य पुंज

लेखक के बारे में

By शौर्य पुंज

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola