CBSE 10,12 Results 2022 Date: इस समय आयेगा सीबीएसई बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट, ये है लेटेस्ट अपडेट

CBSE 10,12 Results 2022 Date: सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं टर्म 2 फाइनल रिजल्ट की तारीख और समय की घोषणा जल्द ही की जाएगी. बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार तैयारी जारी है परिणाम की घोषणा जल्द ही की जएगी. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र cbseresults.nic.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे.
CBSE Board Results 2022 Date: सीबीएसई कक्षा 10 वीं और 12 वीं के रिजल्ट की घोषणा समय पर होगी. बता दें कि जो भी स्टूडेंट्स अपने टर्म 2 फाइनल रिजल्ट (CBSE Board Results) 2022 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं उन्हें अब और ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा. रिजल्ट जुलाई महीने के अंत तक घोषित हो सकते हैं. हालांकि बोर्ड की ओर से सीबीएसई 10वीं, 12वीं टर्म टू रिजल्ट की घोषणा किए जाने की डेट को लेकर अबतक किसी तरह का कोई अपडेट नहीं आया है.
वहीं, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट दिया. जिसमें उन्होंने कहा कि CBSE बोर्ड के रिजल्ट में किसी तरह की देरी नहीं होगी. 15 जून तक सीबीएसई की परीक्षा चल रही थी. उसके बाद चेकिंग में 45 दिनों का वक्त लगता है. उन्होंने कहा कि आज तो 30 दिन ही हुए हैं. मैंने सीबीएसई में बात की है. ठीक समय में नतीजे आ जाएंगे. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आगे बताये गए तरीकों से रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
कक्षा 10वीं, 12वीं टर्म 2 के परिणाम देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट
-
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in और results.gov.in पर जाएं.
-
होमपेज पर, उस लिंक पर क्लिक करें जिसमें लिखा है, “सीबीएसई टर्म 2 कक्षा 12 परिणाम, या सीबीएसई टर्म 2 कक्षा 10 परिणाम 2022.”
-
अपना रोल नंबर जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें.
-
आपका सीबीएसई टर्म 2 रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा.
-
स्क्रीन पर सीबीएसई टर्म 2 स्कोरकार्ड और मार्कशीट डाउनलोड करें.
-
भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंटआउट लें.
Also Read: CBSE 10th 12th Results 2022 Date: टर्म 2 रिजल्ट जल्द, वेबसाइट्स ही नहीं इन तरीकों से भी चेक कर सकते हैं
सीबीएसई ने 26 अप्रैल से 24 मई, 2022 तक कक्षा 10 और 12 के लिए टर्म 2 की परीक्षा आयोजित की थी. बता दें कि सीबीएसई टर्म 1 और टर्म 2 के परिणामों के लिए, छात्रों को सिंगल कंबाइंड मार्कशीट मिलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




