ePaper

CBSE 10th 12th Results 2022 Date: टर्म 2 रिजल्ट जल्द, वेबसाइट्स ही नहीं इन तरीकों से भी चेक कर सकते हैं

Updated at : 14 Jul 2022 12:32 PM (IST)
विज्ञापन
CBSE 10th 12th Results 2022 Date: टर्म 2 रिजल्ट जल्द, वेबसाइट्स ही नहीं इन तरीकों से भी चेक कर सकते हैं

CBSE 10th 12th Results 2022 Date: सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं टर्म 2 परिणाम की तारीख और समय जल्द ही सामने आ जाएगा. बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार मूल्यांकन प्रक्रिया चल रही है और परिणाम इस जुलाई महीने के अंत तक घोषित किए जाएंगे.

विज्ञापन

CBSE Board Results 2022 DATE: सीबीएसई कक्षा 10 वीं और 12 वीं के छात्र अपने टर्म 2 फाइनल रिजल्ट (CBSE Board Results) 2022 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. जबकि अधिकांश राज्य बोर्डों ने कक्षा 10 वीं और कक्षा 12 वीं के परिणाम 2022 की घोषणा कर दी है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सीबीएसई (Central Board of Secondary Education) 10वीं, 12वीं टर्म-2 के नतीजे इस महीने के आखिरी सप्ताह तक जारी कर दिए जाएंगे. जबकि बोर्ड की ओर से सीबीएसई 10वीं, 12वीं टर्म टू रिजल्ट की घोषणा किए जाने की डेट को लेकर अबतक कोई अपडेट नहीं आया है. सीबएसई बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2022 (CBSE Board 10th 12th Results 2022) परिणाम जारी होने के बाद रिजल्ट चेक करने के तरीके क्या-क्या हैं जान लें ?

CBSE 10th, 12th Results 2022: रिजल्ट डेट को लेकर ऑफिशियल घोषणा जल्द

सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज के अनुसार मूल्यांकन प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चल रही है, और परिणाम की तारीख और समय जल्द ही सामने आ जाएगा. उनके अनुसार बोर्ड शेड्यूल को आगे बढ़ाने के लिए ट्रैक पर है. विभिन्न संस्थानों के यूजी प्रवेश कार्यक्रम को ध्यान में रखा जाता है और सीबीएसई अपने छात्रों के हितों की रक्षा के लिए संबंधित अधिकारियों के संपर्क में है.

CBSE 10th, 12th Results 2022: ऑनलाइन रिजल्ट चेक करने के लिए वेबसाइट्स

कक्षा 10वीं, 12वीं टर्म 2 के परिणाम देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट

cbseresults.nic.in

results.gov.in

digilocker.gov.in

CBSE 10th, 12th Results 2022: मोबाइल एप के जरिए चेक कर सकते हैं रिजल्ट

सीबीएसई टर्म 2 परिणाम डाउनलोड करने के लिए मोबाइल ऐप

  • DigiLocker app

  • UMANG App

CBSE 10th, 12th Results 2022: टर्म -2 स्कोरकार्ड कैसे डाउनलोड करें

  • केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in और results.gov.in पर जाएं.

  • होमपेज पर, उस लिंक पर क्लिक करें जिसमें लिखा है, “सीबीएसई टर्म 2 कक्षा 12 परिणाम, या सीबीएसई टर्म 2 कक्षा 10 परिणाम 2022.”

  • अपना रोल नंबर जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें.

  • आपका सीबीएसई टर्म 2 रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा.

  • स्क्रीन पर सीबीएसई टर्म 2 स्कोरकार्ड और मार्कशीट डाउनलोड करें.

  • भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंटआउट लें.

Also Read: ICSE Board Result 2022 Date: 10वीं का रिजल्ट कल? cisce.org पर चेक करने का तरीका जान लें
CBSE 10th, 12th Results 2022: छात्रों को मिलेगी कंबाइंड मार्कशीट

सीबीएसई ने 26 अप्रैल से 24 मई, 2022 तक कक्षा 10 और 12 के लिए टर्म 2 की परीक्षा आयोजित की थी. बता दें कि सीबीएसई टर्म 1 और टर्म 2 के परिणामों के लिए, छात्रों को सिंगल कंबाइंड मार्कशीट मिलेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola