Bihar STET Dummy Admit Card 2024: जारी हुआ एसटीईटी डमी एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

Published by : Shaurya Punj Updated At : 30 Dec 2023 11:20 AM

विज्ञापन

Bihar STET Dummy Admit Card 2024: बिहार एसटीईटी परीक्षा फॉर्म भरने वाले उम्मीदवारों के लिए अहम सूचना है. बिहार विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा (BSSTET) 2023 के लिए डमी एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है.

विज्ञापन

Bihar BSSTET 2023 Admit Card: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने बिहार स्पेशल स्कूल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (BSSTET) 2023 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है. बिहार बीएसएसटीईटी एडमिट कार्ड 2023 29 दिसंबर से 3 जनवरी तक उपलब्ध होगा. जिन उम्मीदवारों ने शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे बीएसएसटीईटी एडमिट कार्ड 2023 आधिकारिक वेबसाइट bsebstet.com से डाउनलोड कर सकते हैं.

Also Read: UP Police Constable Bharti: कांस्टेबल भर्ती के लिए होगा तगड़ा कॉम्पटीशन, पहले ही दिन आए इतने लाख आवेदन

Bihar STET Admit Card 2024: ऐसे होगी एसटीईटी परीक्षा

बिहार एसटीईटी पेपर 1 माध्यमिक और पेपर 2 उच्च माध्यमिक स्तर के शिक्षकों की भर्ती के लिए होता है. यह परीक्षा राज्य के विभिन्न केंद्रों पर ऑनलाइन मोड में होगी. प्रत्येक पेपर में 150 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे और इसे हल करने के लिए 2.5 घंटे का समय दिया जाएगा. बता दें कि बिहार एसटीईटी में निगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है.

CBT मोड से परीक्षा का आयोजन

बिहार एसटीईटी परीक्षा माध्यमिक कक्षाओं के लिए ली जाएगी. इसके लिए सिलेबस को तय किया गया है. पेपर- एक के अंतर्गत आने वाले विषय और उच्च माध्यमिक के लिए सिलेबस तय है. इसके तहत आने वाले विषयों की परीक्षा ली जाएगी. पेपर एक और दो में 100 प्रश्नों को तय किया गया है. शिक्षक कला एवं अन्य दक्षाओं से 50 अंकों के प्रश्न किए जाएंगे. कुल 150 अंकों के प्रश्न होंगे. सीबीटी मोड से परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. इसमें परीक्षार्थियों को पास होने पर फायदा मिलेगा. पेपर – एक के साथ ही दो में पास होने पर अभ्यर्थियों के लिए सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा. पूरे जीवन भर के लिए यह सर्टिफिकेट मान्य होगा.

बीएसएसटीईटी 2023 डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार इन स्टेप्स का पालन कर सकते हैं.

  • आधिकारिक वेबसाइट bsebstet.com पर जाएं.

  • स्टेप 1: होमपेज पर, उस लिंक पर क्लिक करें जिसमें लिखा है “SSTET 2023 dummy admit card”

  • स्टेप 2: आपको एक नए लॉगिन पृष्ठ पर पुनः निर्देशित किया जाएगा.

  • स्टेप 3: अपने क्रेडेंशियल के साथ लॉगिन करें.

  • स्टेप 4: बीएसएसटीईटी 2023 डमी एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा.

  • स्टेप 5: आगे के संदर्भ के लिए बीएसएसटीईटी 2023 डमी एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट डाउनलोड करें और ले लें.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन