BPSC 69th Mains Result Out: बीपीएससी मेंस रिजल्ट जारी, अगले चरण के लिए इतने सफल

Published by : Shaurya Punj Updated At : 31 Aug 2024 8:57 PM

विज्ञापन

BPSC 69th Mains Result Out_ बीपीएससी मेंस का रिजल्ट जारी

BPSC 69th Mains Result Out: बिहार लोक सेवा आयोग ने 69वीं संयुक्त मुख्य (लिखित) प्रतियोगी परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है.

विज्ञापन

BPSC 69th Mains Result Out: 69वीं बीपीएससी (BPSC) मेन्स रिजल्ट 2024 आज 31 अगस्त को जारी किया गया है. बिहार आयोग ने आज जारी कर दिया है. उम्मीदवार अपने परिणाम ऑफिशियल वेबसाइट पर देख सकते हैं.

BPSC Exam Age Relaxation: बीपीएससी परीक्षा की कर रहें हैं तैयारी, तो जानें उम्र सीमा में किन्हें और कितनी मिलती है छूट

BPSC Age Limit: बिहार बीपीएससी द्वारा अफसर बनने के लिए होनी चाहिए इतनी उम्र, इन्हें मिलती है छूट

Jharkhand Police Constable Exam 2023 Admit Card: झारखंड पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती का एडमिट कार्ड जल्द होगा जारी

कैसे देखें बीपीएससी मेंस का रिजल्ट ?

आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.

परिणाम लिंक पाएं: मुखपृष्ठ पर, “BPSC 69वीं मुख्य परीक्षा परिणाम 2024” शीर्षक वाले लिंक को देखें या ‘परिणाम’ सेक्शन पर क्लिक करें.

पीडीएफ लिंक पर क्लिक करें: एक बार जब आप लिंक ढूंढ लेते हैं, तो परिणाम पीडीएफ फाइल खोलने के लिए उस पर क्लिक करें.

अपना रोल नंबर खोजें: सूची में अपना रोल नंबर खोजने के लिए खोज कार्यक्षमता (Ctrl + F) का उपयोग करें.

डाउनलोड करें और सहेजें:
अपना रोल नंबर सत्यापित करने के बाद, भविष्य के संदर्भ के लिए पीडीएफ डाउनलोड करें.

कब आयोजित की गई थी परीक्षा ?

बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा 69वीं संयुक्त मुख्य परीक्षा का आयोजन 03 से 05 जनवरी, 20 और 21 जनवरी, 2024 को पटना में स्थित परीक्षा केंद्रों पर किया गया था.

किन पदों के लिए हो रही है नियुक्ति ?

69वीं बीपीएससी संयुक्त मुख्य परीक्षा के तहत आयोग ने बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, वित्तीय प्रशासनिक पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक और संयुक्त मुख्य परीक्षा का परीक्षाफल घोषित कर दिया है. कुल 1295 उम्मीदवारों को अगले स्टेज के लिए चुना गया है

बीपीएससी परीक्षा के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए ?

उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। स्नातक के अंतिम वर्ष में पढ़ रहे उम्मीदवार भी बीपीएससी (BPSC) के लिए आवेदन करने के पात्र हैं, लेकिन उनका स्नातक परिणाम BPSC की अंतिम परीक्षा से पहले घोषित होना चाहिए.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola