Live Updates

AP SSC Result 2022 Live Updates: आंध्र प्रदेश 10वीं Manabadi रिजल्ट जारी, 67.26% पास, ऐसे चेक करें

Updated:
विज्ञापन

AP SSC Result 2022 Live Updates: एपी एसएससी परिणाम 2022 की घोषणा आज, 6 जून, 2022 को प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए कर दी गई है. आंध्र प्रदेश कक्षा 10 का परिणाम दोपहर 12 बजे घोषित किया गया. छात्र अपना रिजल्ट बीएसईएपी की आधिकारिक साइट bse.ap.gov पर चेक कर सकते हैं.

विज्ञापन

AP SSC Result 2022: वेबसाइट पर लिंक एक्टिवेट कर दिया गया है

लिंक अब एक्टिव हो गया है और जो छात्र अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, वे अब अपना एपी एसएससी परिणाम 2022 आधिकारिक वेबसाइट – bse.ap.gov.in पर देख सकते हैं.

AP SSC Result 2022: 202821 लड़कों ने परीक्षा उत्तीर्ण की

एसएससी 10वीं बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 316820 लड़के उपस्थित हुए थे, जिनमें से 202821 लड़कों ने परीक्षा उत्तीर्ण की.

AP SSC Result 2022: 211460 लड़कियों ने परीक्षा पास की

SSC 10वीं की परीक्षा में कुल 299085 लड़कियां शामिल हुई थीं, जिनमें से 211460 लड़कियों ने परीक्षा पास की थी.

AP SSC Result 2022: लड़कियों का 70.07% का पास प्रतिशत

AP SSC 10वीं के परिणाम 2022 घोषित किए गए हैं, जिसमें लड़कों का पास प्रतिशत 64.02% और लड़कियों का 70.07% है.

AP SSC Result 2022: पास स्टूडेंट्स

615908 में से कुल 414285 छात्रों ने एपी एसएससी या कक्षा 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की.

AP SSC Result 2022: ऐसा था शेड्यूल

एसएससी पब्लिक एग्जामिनेशन, अप्रैल-2022 27 अप्रैल, 2022 से 9 मई, 2022 तक आयोजित की गई थी. कॉपियों के मूल्यांकन के लिए स्पॉट मूल्यांकन शिविर 13 मई, 2022 से 22 मई, 2022 तक आयोजित किए गए थे. कुल 6,20,788 उम्मीदवारों ने एसएससी सार्वजनिक परीक्षा, अप्रैल -2022 के लिए नियमित स्ट्रीम में रजिस्ट्रेशन किया और उपस्थित हुए.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola