CTET Exam 2024: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए जल्द करें आवेदन, जानें पूरा प्रोसेस

Published by : Shaurya Punj Updated At : 21 Nov 2023 4:13 PM

विज्ञापन

CBSE CTET Exam 2024, CTET Paper I & II Exam 2024:सेन्ट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट यानी कि सीटीईटी के लिए जनवरी 2024 सत्र के लिए आवेदन ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है.

विज्ञापन

CBSE CTET Exam 2024, CTET Paper I & II Exam 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा या सीटीईटी जनवरी 2024 परीक्षा के लिए आवेदन जल्द ही बंद कर देगा. जिन उम्मीदवारों ने अभी तक परीक्षा के लिए आवेदन नहीं किया है, वे ctet.nic.in पर जाकर अपना फॉर्म जमा कर सकते हैं.

Also Read: SBI Apprentice Admit Card 2023: एसबीआई ने जारी किया अपरेंटिस पद के लिए एडमिट कार्ड जारी, होगी बंपर नियुक्ति

CTET January 2024 के लिए ऐसे करें आवेदन

सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://ctet.nic.in पर जाएं

फिर “ऑनलाइन आवेदन करें” लिंक पर जाएं और उसे ओपेन करें.

इसके बाद ऑनलाइन आवेदन पत्र भरें

फिर स्कैन की गई फोटो और साइन अपलोड करें

इसके बाद परीक्षा शुल्क का भुगतान डेबिट/क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग से करें.

आखिरी में रिकॉर्ड और भविष्य की जरूरत के लिए पेज को प्रिंट कर लें.

CTET January 2024: आवेदन शुल्क

आवेदन पत्र भरने के साथ ही वर्गनुसार शुल्क का भुगतान करना आवश्यक है. सामान्य/ ओबीसी (एनसीएल) श्रेणी के उम्मीदवारों को एक पेपर के लिए 1000 रुपये एवं दोनों पेपर के लिए आवेदन करने पर 1200 रुपये का भुगतान करना होगा. एससी/ एसटी/ दिव्यांग वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को एक पेपर के लिए 500 रुपये और दोदोनों पेपर के लिए आवेदन करने पर 600 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा.

Also Read: CGL 2023 के विकल्प सह वरीयता फॉर्म में तकनीकी गड़बड़ी, SSC ने दी सूचना

CBSE CTET Exam 2024 Date: जनवरी में होगी सीटीईटी परीक्षा

सीबीएसई सीटीईटी परीक्षा का आयोजन 21 जनवरी 2024 (रविवार) को 20 भाषाओं में किया जाएगा. यह परीक्षा देश के 135 शहरों में सुबह 9:30 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक ऑफलाइन मोड में होगी. योग्य अभ्यर्थी सीटीईटी एग्जाम के लिए इन स्टेप्स के माध्यम से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं.

सीटेट क्या है?

  • केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) एक राष्ट्रव्यापी परीक्षा है, जो भावी शिक्षकों की योग्यता निर्धारित करने के लिए आयोजित की जाती है. योग्य आवेदकों के लिए सीटेट परीक्षा (CTET Exam Notification in Hindi) हर साल दो बार आयोजित की जाती है.

  • सीटेट चयन प्रक्रिया (CTET Selection Process in Hindi) एक लिखित परीक्षा पर आधारित है. योग्य माना जाने के लिए उम्मीदवार को न्यूनतम 60% प्राप्त करना आवश्यक है.

  • लिखित परीक्षा में दो पेपर होते हैं और प्रत्येक पेपर 150 अंकों का होगा.

  • परीक्षा 2023 में योग्य उम्मीदवार सरकारी स्कूलों में शिक्षण पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. नियुक्ति के लिए शॉर्टलिस्ट किए जाने से पहले उन्हें संबंधित स्कूल द्वारा निर्दिष्ट चयन प्रक्रिया से गुजरना होगा.

  • ऑनलाइन परीक्षा में दो पेपर होते हैं और प्रत्येक पेपर 150 अंकों का होगा. उम्मीदवार या तो पेपर I (कक्षा 1-5 पढ़ाने के लिए) या पेपर II (कक्षा 6-8 के लिए) का प्रयास कर सकते हैं.

  • जैसा कि पहले उल्लेख किया गया है, CTET परीक्षा वर्ष में दो बार आयोजित की जाती है. सीटीईटी जनवरी 2024 परीक्षा (CTET January 2024 Exam in Hindi) के लिए आवेदन की प्रक्रिया की घोषणा की जा चुकी है. इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सीटीईटी ऑनलाइन आवेदन (ctet apply online in Hindi) कर सकते हैं.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola