West Bengal Election 2021 Breaking News: परिवर्तन यात्रा को हरी झंडी दिखाने के लिए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा कोलकाता पहुंचे
West Bengal Election 2021 Breaking News, Bengal Budget 2021: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार की रात को कोलकाता के दमदम स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर पहुंचे. एयरपोर्ट पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व बंगाल भाजपा के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल राय ने उनका स्वागत किया. श्री नड्डा शनिवार को नवद्वीप से भाजपा की परिवर्तन यात्रा की शुरुआत करेंगे. इससे पहले, ममता बनर्जी की सरकार के अलग-अलग विभागों ने गुरुवार को कम से कम 300 योजनाओं को मंजूरी दी. उम्मीद की जा रही है कि 100 योजनाओं को मंजूरी दे दी जायेगी. इस तरह तृणमूल कांग्रेस की अगुवाई वाली ममता बनर्जी की सरकार चुनाव की घोषणा से ठीक पहले घोषित योजनाओं की कुल राशि 900 करोड़ के करीब होगी. शुक्अंरवार को विधानसभा में पेश अंतरिम बजट में भी ममता बनर्जी ने एक से बढ़कर एक घोषणाएं की हैं.
परिवर्तन यात्रा को हरी झंडी दिखाने जेपी नड्डा कोलकाता पहुंचे
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार की रात को कोलकाता के दमदम स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर पहुंचे. एयरपोर्ट पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व बंगाल भाजपा के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल राय ने उनका स्वागत किया. श्री नड्डा शनिवार को नवद्वीप से भाजपा की परिवर्तन यात्रा की शुरुआत करेंगे.
भाजपा को परिवर्तन यात्रा निकालने से मना नहीं किया, कैलाश
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं बंगाल भाजपा के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी को परिवर्तन यात्रा निकालने से मना नहीं किया गया है. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शनिवार को नवद्वीप में रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे.
नवद्वीप से कल से शुरू होगी भाजपा की परिवर्तन यात्रा
नदिया के नवद्वीप से शनिवार को भाजपा की परिवर्तन यात्रा का नेतृत्व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे. राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्रों को स्पर्श करती रथ यात्रा का आयोजन भाजपा की ओर से किया जा रहा है. इसके तहत पांच स्थानों से रथ यात्रा निकाली जायेगी. शनिवार को जेपी नड्डा इसकी शुरुआत करेंगे.
भाजपा ने किसानों के आंदोलन को लेकर भय की भावना पैदा की : ब्रात्य
पश्चिम बंगाल के मंत्री ब्रात्य बसु ने शुक्रवार को कहा कि किसान आंदोलन को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा भय की भावना पैदा की गयी है. ऐसा लगता है कि कई हस्तियों को ‘बंदूक की नोंक पर’ आंदोलन के खिलाफ ट्वीट करने के लिए ‘मजबूर’ किया जा रहा है. एक निर्देशक और नाटककार होने के अलावा खुद एक प्रमुख मंच कलाकार बसु ने कहा कि केंद्र के नये कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों द्वारा किये जा रहे आंदोलन के खिलाफ कई हस्तियों के ट्वीट में समान शब्द और वाक्यांश साझा किये गये हैं.
बंगाल पहुंच रहे हैं भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज पश्चिम बंगाल पहुंच रहे हैं. शनिवार को उन्हें नवद्वीप में भाजपा की ‘परिवर्तन यात्रा’ रथ को हरी झंडी दिखानी है. हालांकि, शुक्रवार देर शाम तक बंगाल में रथ यात्रा निकालने की अनुमति भाजपा को नहीं मिली है.
5 साल में 46 हजार किलोमीटर ग्रामीण सड़क बनायेगी ममता सरकार
ममता बनर्जी ने वोट ऑन अकाउंट पेश करते हुए कहा कि आने वाले 5 साल में उनकी सरकार 46 हजार किलोमीटर लंबी नयी सड़क तैयार करेगी. इन ग्रामीण सड़कों को स्टेट हाइवे से जोड़ा जायेगा. कोलकाता से बासंती तक 4 लेन सड़क का निर्माण सरकार करायेगी. टाला से डनलप तक 6 लेन का फ्लाईओवर बनेगा. उल्टाडांगा से भांगड़ तक 3 किलोमीटर लंबा रास्ता सरकार बनायेगी.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए