Bengal Election 2021: डायमंड हार्बर में जिहादियों के दम पर तृणमूल ने जीता था चुनाव
West Bengal Assembly Election 2021 LIVE Updates: डायमंड हार्बर के सांसद और तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी पर पलटवार करते हुए शुभेंदु अधिकारी ने दांतन की जनसभा से कहा कि डायमंड हार्बर में कैसे जीते थे, बंगाल के लोगों को मालूम है. बूथ के सामने जिहादियों को बैठा रखा था. पश्चिम बंगाल की हर Latest News in Hindi से अपडेट रहने के लिए बने रहें प्रभात खबर (prabhatkhabar.com) के साथ.
तृणमूल में सिर्फ एक पोस्ट, बाकी सब लैंपपोस्ट
शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि तृणमूल में सिर्फ एक ही पोस्ट है. बाकी सब लैंपपोस्ट हैं. उन्होंने कहा कि यदि भाजपा की सरकार नहीं बनी, तो बंगाल नहीं बचेगा. बंगाल और दिल्ली में एक ही पार्टी की सरकार होनी चाहिए. तभी राज्य का विकास होगा. डूबी हुई अर्थव्यवस्था पटरी पर लौटेगी.
भाजपा वालों के साथ लोग संबंध जोड़ते हैं, शादी के लिए बेटी देते हैं, बोले शुभेंदु
शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि तृणमूल वाले कह रहे हैं कि भारतीय जनता पार्टी सत्ता में आयी तो सिविल वॉलेंटियर की नौकरी खा जायेगी. शुभेंदु ने कहा कि आज के समय में सिविक वॉलेंटियर के साथ कोई अपनी बेटी की शादी नहीं करना चाहता. भाजपा किसी की नौकरी नहीं खाती, लोगों को रोजगार देती है. इसलिए भाजपा करने वालों के साथ लोग अपनी बेटी की शादी करते हैं.
डायमंड हार्बर में जिहादियों के दम पर तृणमूल ने जीता था चुनाव
डायमंड हार्बर के सांसद और तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी पर पलटवार करते हुए शुभेंदु अधिकारी ने दांतन की जनसभा से कहा कि डायमंड हार्बर में कैसे जीते थे, बंगाल के लोगों को मालूम है. बूथ के सामने जिहादियों को बैठा रखा था.
2003 के पंचायत चुनाव में ही खत्म हो गयी थी तृणमूल
शुभेंदु ने कहा कि वर्ष 2003 के पंचायत चुनाव में ही तृणमूल खत्म हो गयी थी. भाजपा का दामन थामकर राजनीति में स्थापित हुई. मुख्यमंत्री से लेकर तमाम मंत्री दक्षिण कोलकाता से हैं. 3-4 लोगों के हाथ में सारे मंत्रिमंडल हैं. उन्होंने सवाल किया कि क्या हम बाढ़ के पानी में बहकर आये हैं? ये गांव की लड़ाई है, शहर के साथ.
मुझे डराकर कुछ हासिल नहीं होगा, ये तो ट्रेलर है, फिल्म अभी बाकी है
शुभेंदु ने कहा कि मुझे डराकर कुछ हासिल नहीं होगा. ये तो बस ट्रेलर है. सिनेमा अभी बाकी है. केंद्र की परियोजनाओं को राज्य के नाम से चला रहे हैं. करीब से चीजों को देखा है. घृणा हो गयी. तृणमूल के एक सांसद ने कहा कि मेदिनीपुर में विश्वासघातक जन्म लेते हैं. विद्यासागर, खुदीराम बोस ने मेदिनीपुर की मिट्टी में जन्म लिया था. भाजपा में शामिल होने से पहले मंत्री पद, विधायक पद छोड़ दिया. मुझे अधिकार है किसी भी पार्टी में जाकर राजनीति करने का. जो लोग मेदिनीपुर को विश्वासघाती बता रहे हैं, उन्हें जवाब देना होगा.
दांतन में दहाड़े तृणमूल से बगावत करने वाले शुभेंदु अधिकारी
दक्षिण 24 परगना के डायमंड हार्बर में ममता बनर्जी के भतीजे और युवा तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष अभिषेक बनर्जी की जनसभा खत्म होते ही पश्चिमी मेदिनीपुर के दांतन में शुभेंदु अधिकारी दहाड़े. उन्होंने कहा कि ‘छिन्नमूल’ के नेता यहां आये और बड़ी-बड़ी बातें करके चले गये. लोकसभा चुनाव के बाद तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने अपने फोन बंद कर दिये थे. खोजने पर भी कोई नहीं मिल रहा था.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए