ePaper

West Bengal : मुख्यमंत्री ने भाजपा पर किया कटाक्ष, कहा- सीबीआई दिलीप घोष को क्यों नहीं करती गिरफ्तार

Updated at : 16 Nov 2022 5:00 PM (IST)
विज्ञापन
West Bengal : मुख्यमंत्री ने भाजपा पर किया कटाक्ष, कहा- सीबीआई दिलीप घोष को क्यों नहीं करती गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल में राजनीतिक पार्टियों का एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप करने का सिलसिला जारी है. तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी शिक्षक भर्ती मामले में भाजपा नेता दिलीप घोष के दस्तावेज का मुद्दा उठाया.

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में राजनीतिक पार्टियों का एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप करने का सिलसिला जारी है. तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee)  के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने भी शिक्षक भर्ती मामले में भाजपा नेता दिलीप घोष के दस्तावेज का मुद्दा उठाया. दिलीप घोष का नाम लिए बगैर ममता बनर्जी ने सवाल किया है कि इस मामले में भाजपा नेता को गिरफ्तार क्यों नहीं किया जाता ? झाड़ग्राम से कोलकाता आते समय मुख्यमंत्री ने कहीं . उन्होंने कहा कि अर्पिता मुखर्जी के घर से किसी का दस्तावेज मिला तो फिर उसे गिरफ्तार कर लिया गया. प्रसन्न राय के घर से भाजपा नेता का दस्तावेज मिला ? ऐसे में उस नेता को गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया . उनसे भी पूछताछ की जानी चाहिए .

Also Read: West Bengal Breaking News LIVE : डेंगू के बढ़ते मामले को लेकर मेयरऑफिस के सामने विरोधी पार्षदों का हंगामा
प्रसन्न राय के घर से मिली दिलीप घोष के जमीन के दस्तावेज 

शिक्षक भर्ती घोटाला मामले के मिडिल मैन माने जाने वाले प्रसन्ना रॉय के घर से दिलीप घोष के जमीन के दस्तावेज बरामद हुए थे. सूत्रों के मुताबिक दिलीप घोष ने शौभिक मजूमदार नाम के शख्स से साउथ 24 परगना में एक जमीन खरीदी है. वह दस्तावेज प्रसन्न रॉय के घर में मिला था. खबर सामने आते ही तृणमूल ने भी भाजपा नेता की गिरफ्तारी की मांग रखी है.

Also Read: बर्थ डे पार्टी में जाकर आलमारी से 5.50 लाख के जेवरात चुराने के आरोप में महिला गिरफ्तार
अभिषेक बनर्जी ने भी उठाया था सवाल 

तृणमूल के अखिल भारतीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने भी यही सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि शिक्षक भर्ती मामले में भाजपा के अखिल भारतीय उपाध्यक्ष को गिरफ्तार किया जाना चाहिए . अभिषेक ने इस संबंध में कलकत्ता उच्च न्यायालय के न्यायाधीश अभिजीत गंगोपाध्याय का भी ध्यान आकर्षित किया. शिक्षक भर्ती मामले में पकड़े गए पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी और उनकी करीबी अर्पिता मुखोपाध्याय का जिक्र करते हुए डायमंड हार्बर के सांसद ने कहा कि पार्थ चटर्जी के घर पर तलाशी अभियान के दौरान अर्पिता के नाम पर दस्तावेज पाए गए थे. इसी वजह से अर्पिता के घर की तलाशी ली गई़. उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया . प्रसन्ना रॉय के घर में दिलीप घोष का दस्तावेज भी मिला था तो फिर दिलीप के घर की तलाशी क्यों नहीं ली गई?

Also Read: नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर अपर प्राइमरी उम्मीदवारों ने किया प्रदर्शन, पुलिस के साथ हुई धक्का-मुक्की

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola