भाजपा ने किया सचिवालय घेरने का एलान, तो ममता सरकार ने दो दिन के लिए ‘नबान्न’ को किया बंद

Updated at : 07 Oct 2020 9:09 PM (IST)
विज्ञापन
भाजपा ने किया सचिवालय घेरने का एलान, तो ममता सरकार ने दो दिन के लिए ‘नबान्न’ को किया बंद

भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार (8 अक्टूबर, 2020) को पश्चिम बंगाल के सचिवालय ‘नबान्न’ को घेरने का एलान किया था. लेकिन ममता बनर्जी ने उनकी योजना पर पानी फेरते हुए गुरुवार और शुक्रवार को ‘नबान्न’ को बंद कर दिया है. कहा गया है कि राज्य सचिवालय को सैनिटाइज करने के लिए 8 और 9 अक्टूबर, 2020 को सभी कार्यालय बंद रहेंगे.

विज्ञापन

कोलकाता : भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार (8 अक्टूबर, 2020) को पश्चिम बंगाल के सचिवालय ‘नबान्न’ को घेरने का एलान किया था. लेकिन ममता बनर्जी ने उनकी योजना पर पानी फेरते हुए गुरुवार और शुक्रवार को ‘नबान्न’ को बंद कर दिया है. कहा गया है कि राज्य सचिवालय को सैनिटाइज करने के लिए 8 और 9 अक्टूबर, 2020 को सभी कार्यालय बंद रहेंगे.

राज्य सरकार की ओर से जारी सूचना में यह जानकारी दी गयी है. इससे पहले भी कई बार ‘नबान्न’ को साफ-सफाई के लिए बंद किया जा चुका है. हालांकि, हमेशा यह काम शनिवार व रविवार को किया जाता था. सामान्य दिनों में ऐसा पहली बार देखने को मिला है, जब वीकेंड से दो दिन पहले गुरुवार व शुक्रवार को नबान्न को बंद करके सैनिटाइज किया जा रहा है.

उल्लेखनीय है कि गुरुवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने नबान्न अभियान की तैयारी कर रखी थी. इसके लिए भाजपा की ओर से पुरजोर तैयारी की गयी है. भाजपा के महासचिव व प्रदेश भाजपा के केंद्रीय प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने गुरुवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के नबान्न अभियान के दिन सैनिटाइजेशन के लिए नबान्न को दो दिन तक बंद करने पर कटाक्ष किया है.

Also Read: VIDEO: ममता बनर्जी पर बरसे तेजस्वी, बोले : बंगाल में हो रही लोकतंत्र की हत्या, आतंक व भ्रष्टाचार का पर्याय बन गयी तृणमूल सरकार

श्री विजयवर्गीय ने कहा, ‘अगले चुनाव में जनता ममता को ही पूरी तरह से सैनिटाइज कर देगी.’ श्री विजयवर्गीय ने ट्वीट किया ‘भाजपा द्वारा 8 अक्टूबर को बंगाल की बिगड़ती कानून-व्यवस्था के खिलाफ नबान्न अभियान क्या घोषित किया गया, ममता दीदी ने सचिवालय की दो दिन की छुट्टी (बंद) कर दी है. आगे-आगे देखिये, जनता दीदी की ‘पूरी’ छुट्टी कर रही है.’

उन्होंने कहा, ‘अभी तक ममता जी की दुकान दो दिन के लिए ही बंद है. जनता में इतना आक्रोश है कि ममता जी की दुकान हमेशा के लिए बंद हो जायेगी. युवा मोर्चा के आक्रोष के आगे उन्होंने नबान्न बंद कर दिया. जनता जब सैनिजाइजेशन करेगी, तो हमेशा के लिए भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद, सिंडिकेटराज, गौ तस्करी और घुसपैठिये बंद होंगे.’

श्री विजयवर्गीय ने कहा, ‘जनता अब सैनिटाइज करेगी, तो ममता जी की सरकार और इनकी पूरी दुकान हमेशा के लिए बंद हो जायेगी.’ प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि भाजपा युवा मोर्चा के अभियान से भयभीत ममता बनर्जी भाग गयी हैं, लेकिन भ्रष्टाचार के खिलाफ जनता का अभियान जारी रहेगा.

Also Read: दुर्गा पूजा से पहले बंगाल आयेंगे अमित शाह, ममता को मात देने की बनायेंगे रणनीति

भाजपा के प्रदेश महासचिव सायंतन बसु ने कहा कि अभियान पूर्ववत होगा. इसमें कोई फेरबदल नहीं होगा. उन्होंने कहा कि यह सांकेतिक राजनीतिक आंदोलन है. वे लोग नबान्न में जाकर मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नहीं बैठने वाले थे, वरन यह राजनीतिक आंदोलन एक हिस्सा होता है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बंगाल में नहीं रहेंगी, तो क्या उनके खिलाफ बंगाल में आंदोलन नहीं होगा. वास्तव में सरकार मोर्चा के अभियान से भयभीत हो गयी है और नबान्न बंद कर दिया है.

Posted By : Mithilesh Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola