Bengal Chunav : क्रिसमस की छुट्टी के बहाने सीएम ममता बनर्जी का केंद्र सरकार पर निशाना, बोलीं - देश में चल रही नफरत की राजनीति

Bengal Chunav : कोलकाता : पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने क्रिसमस के बहाने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा. कोलकाता के पार्क स्ट्रीट स्थित एलन पार्क में सोमवार देर शाम क्रिसमस कार्निवल का उद्घाटन करने के बाद उन्होंने कहा कि आखिर ईसाई समुदाय ने ऐसा क्या किया कि जिसस क्राइस्ट के बर्थ डे पर राष्ट्रीय अवकाश नहीं होता है. उन्होंने कहा कि भारत में धार्मिक नफरत की राजनीति चल रही है.

बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने क्रिसमस के दिन राष्ट्रीय अवकाश नहीं होने पर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कोलकाता के पार्क स्ट्रीट स्थित एलन पार्क में क्रिसमस कार्निवल का उद्घाटन करने के बाद कहा कि ईसाई समुदाय ने आखिर ऐसा क्या किया है कि जिसस क्राइस्ट के जन्मदिन पर राष्ट्रीय अवकाश नहीं होता है. उन्होंने कहा कि भारत में धार्मिक नफरत की राजनीति की जा रही है.
सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि वे गुरुदेव रबींद्रनाथ टैगोर का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगी. उन्होंने कहा कि राष्ट्रगान के रूप में जन गण मन पर सवाल करनेवालों को जानना चाहिए कि यह देश की मिट्टी का सम्मान है. उन्होंने कहा कि 28 दिसंबर को वे बीरभूम जिले में एक आधिकारिक बैठक करेंगी. इसके बाद 29 दिसंबर को वे बोलपुर में रोड शो करेंगी. आपको बता दें कि पिछले दिनों केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बंगाल के दो दिनों के दौरे पर थे और बीरभूम में उन्होंने शक्ति प्रदर्शन किया. इस दौरान बोलपुर में रोड शो के जरिए उन्होंने ताकत दिखायी.
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए