उत्तर बंगाल विकास मंत्री रवींद्रनाथ घोष को एसएसकेएम में भर्ती कराया गया
Updated at : 18 Nov 2019 6:02 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं उत्तर बंगाल विकास मंत्री रवींद्रनाथ घोष को रविवार अपराह्न एसएसकेएम (पीजी) में भर्ती कराया गया. उन्हें कार्डियोलॉजी विभाग के प्रो डॉ सरोज मंडल की देख-रेख में आइसीयू में रखा गया है. मंत्री की चिकित्सा के लिए सात सदस्यीय मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया है. यह जानकारी […]
विज्ञापन
कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं उत्तर बंगाल विकास मंत्री रवींद्रनाथ घोष को रविवार अपराह्न एसएसकेएम (पीजी) में भर्ती कराया गया. उन्हें कार्डियोलॉजी विभाग के प्रो डॉ सरोज मंडल की देख-रेख में आइसीयू में रखा गया है. मंत्री की चिकित्सा के लिए सात सदस्यीय मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया है. यह जानकारी अस्पताल अधीक्षक प्रो डॉ रघुनाथ मिश्रा ने दी.
उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह 9 बजे मेडिकल बोर्ड की बैठक बुलायी गयी है. बैठक में यह तय किया जायेगा कि मंत्री की चिकित्सा आगे किस तरह की जाए. प्रो मिश्रा ने बताया कि फिलहाल मंत्री की सेहत स्थिर हैं. उनकी शारीरिक स्थित पर लगातार नजर रखी जा रही है. गौरतलब है कि रवींद्रनाथ घोष को शनिवार को अचानक दिल का दौरा पड़ने पर कूचबिहार के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया.
बेहतर चिकित्सा के लिए उनके परिवार के सदस्यों ने रविवार को एयर एम्बुलेंस से उन्हें लेकर कोलकाता पहुंचे. पीजी में उन्हें 4.45 बजे के करीब भर्ती कराया गया. अस्पताल में भर्ती कराये जाने के दौरान पीजी के रोगी कल्याण समिति के चेयरमैन एवं मंत्री अरूप विश्वास एवं राज्यसभा सांसद डॉ शांतनु सेन अस्पताल में मौजूद थे. डॉ सेन ने बताया कि मंत्री की सेहत स्थिर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




