ePaper

कोलकाता में झोलाछाप कैंसर विशेषज्ञ डॉक्टर गिरफ्तार

Updated at : 30 Jun 2017 12:21 PM (IST)
विज्ञापन
कोलकाता में झोलाछाप कैंसर विशेषज्ञ डॉक्टर गिरफ्तार

कोलकाता : शहर के लेक टाउन इलाके से उचित मेडिकल डिग्री के बिना एक कैंसर विशेषज्ञ केरूप में कथित तौर पर प्रैक्टिस करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. बिधाननगर पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अपेक्षित चिकित्सा डिग्री होने के उनके दावों को साबित करने लिए दस्तावेज पेश नहीं कर […]

विज्ञापन

कोलकाता : शहर के लेक टाउन इलाके से उचित मेडिकल डिग्री के बिना एक कैंसर विशेषज्ञ केरूप में कथित तौर पर प्रैक्टिस करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. बिधाननगर पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अपेक्षित चिकित्सा डिग्री होने के उनके दावों को साबित करने लिए दस्तावेज पेश नहीं कर पाने के बाद बुधवार की रात को अरदीप चटर्जी को उनके क्लीनिक से गिरफ्तार कर लिया गया.

अधिकारी ने बताया, ‘ ‘हमें इस व्यक्ति के खिलाफ विशेष शिकायतें मिली थी जिसके बाद हमने स्वत: संज्ञान लेते हुए यह मामला लिया. हमने उनके क्लीनिक पर एक छापेमारी की और वह कोई वैध चिकित्सा योग्यता दस्तावेज पेश करने में असफल रहे. इसके बाद हमने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. ‘ ‘ आरोपी के खिलाफ भादंसं की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.

राज्य सीआईडी ने खुद को डॉक्टर बता कर मरीजों का इलाज करने के आरोप में अब तक छह लोगों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola