Yuzvendra Chahal Net Worth: कितनी संपत्ति के मालिक हैं युजवेंद्र चहल, कमाई जानकर रह जाएंगे हैरान
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 09 Mar 2025 8:58 PM
Yuzvendra Chahal Net Worth
Yuzvendra Chahal Net Worth: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबले में स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल अचानक ट्रेंड में आ गए. चहल भले ही टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन मीडिया की सुर्खियों में छा गए हैं. मैच के दौरान दुबई स्टेडियम में उन्हें मिस्ट्री गर्ल के साथ देखा गया. चहल भले ही टीम इंडिया से अभी बाहर चल रहे हैं, लेकिन वो लग्जरी लाइफ जीने में पीछे नहीं रहते हैं. उनकी कमाई करोड़ों में है.
Yuzvendra Chahal Net Worth: युजवेंद्र चहल के सितारे इस समय गर्दिश में हैं. पहले टीम इंडिया से बाहर हुए, फिर पत्नी से तलाक का मुद्दा छाया रहा. चहल दो साल से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. उनको न तो वनडे टीम में जगह मिल रही है और न ही टी20 टीम में. टीम इंडिया से बाहर होने के बाद भी चहल की कमाई कम नहीं हुई है. करोड़ों में उनकी कमाई है. एक रिपोर्ट्स के अनुसार चहल की कुल नेटवर्थ 45 करोड़ रुपये है.
कहां से होती है चहल की कमाई
युचवेंद्र चहल की कमाई बीसीसीआई मैच फीस से कमाई करते हैं. साथ ही आईपीएल से भी उन्हें करोड़ों की कमाई होती है. यही नहीं सोशल मीडिया के जरिए भी उनकी कमाई होती है. चहल ब्रांड के विज्ञापन से भी पैसे कमाते हैं.
पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी : 2014 के बाद भारत में क्या हुआ? क्या कभी चीन से आगे था भारत? पेश है हरिवंश के साथ एक्सक्लूविस इंटरव्यू की दूसरी कड़ी
लग्जरी घर के मालिक हैं चहल
युजवेंद्र चहल लग्जरी घर के मालिक भी हैं. गुरुग्राम में उनका एक शानदार घर है. इसके साथ ही चहल लग्जरी गाड़ियों के भी शौकिन हैं. उनके पास पोर्श मर्सडीज बेंज सी क्वास है. साथ ही रॉल्स रॉयल और लैंबॉर्गिनी जैसी महंगी कारें भी हैं.
चहल और धनाश्री के बीच तलाक की खबरें रहीं सुर्खियों में
युजवेंद्र चहल पिछले कुछ दिनों से अपने निजी लाइफ को लेकर चर्चा में रहे हैं. धनाश्री के साथ उनके तलाक की खबरें छाई रही है. दोनों फिलहाल अलग हो चुके हैं और सोशल मीडिया में दोनों ने एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है.
चहल का करियर
युजवेंद्र चहल ने अब तक टीम इंडिया के 72 वनडे, 80 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच और 160 आईपीएल मैच खेले हैं. वनडे में उन्होंने 77 रन और 121 विकेट लिए हैं, जबकि टी20 अंतरराष्ट्रीय में 6 रन और 96 विकेट चटकाए हैं. आईपीएल में चहल ने 37 रन और 205 विकेट चटकाए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










