ePaper

World Richest 2024: अंबानी और अदाणी को बड़ा झटका,100 अरब डॉलर के क्लब से बाहर

Updated at : 16 Dec 2024 8:15 PM (IST)
विज्ञापन
Mukesh Ambani And Gautam Adani

Mukesh Ambani And Gautam Adani

World Richest 2024: भारत के प्रमुख उद्योगपति मुकेश अंबानी और गौतम अदाणी के लिए साल 2024 आर्थिक चुनौतियों से भरा रहा. ब्लूमबर्ग की हालिया रिपोर्ट के अनुसार दोनों अरबपति अब 100 अरब डॉलर के क्लब से बाहर हो गए हैं

विज्ञापन

World Richest 2024: भारत के प्रमुख उद्योगपति मुकेश अंबानी और गौतम अदाणी के लिए साल 2024 आर्थिक चुनौतियों से भरा रहा. ब्लूमबर्ग की हालिया रिपोर्ट के अनुसार दोनों अरबपति अब 100 अरब डॉलर के क्लब से बाहर हो गए हैं. उनके व्यापारिक साम्राज्य को झटके लगने के कारण उनकी संपत्ति में भारी गिरावट दर्ज की गई है.

मुकेश अंबानी की संपत्ति में गिरावट

जुलाई 2024 में मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति 120.8 अरब डॉलर थी, जो दिसंबर 2024 तक घटकर 96.7 अरब डॉलर रह गई. यह गिरावट मुख्य रूप से रिलायंस इंडस्ट्रीज के रिटेल और ऊर्जा क्षेत्र के कमजोर प्रदर्शन और बढ़ते कर्ज के कारण हुई. इसके अलावा, कंपनी के विस्तार और निवेश के निर्णयों को लेकर निवेशकों में चिंता बढ़ी है. अंबानी की संपत्ति में यह गिरावट उनके बेटे अनंत अंबानी की शादी के समय के मुकाबले लगभग 24 अरब डॉलर कम है.

गौतम अदाणी की गंभीर स्थिति

गौतम अदाणी की संपत्ति में गिरावट का बड़ा कारण हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट और अमेरिकी न्याय विभाग (DoJ) की जांच है. हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में धोखाधड़ी के आरोपों ने अदाणी समूह की साख को गहरा धक्का दिया. जून 2024 में उनकी कुल संपत्ति 122.3 अरब डॉलर थी, जो नवंबर 2024 तक घटकर 82.1 अरब डॉलर रह गई. इस गिरावट ने उन्हें ब्लूमबर्ग के “सेंटिबिलियनेयर क्लब” से बाहर कर दिया है.

Also Read: Bihar News: बिहार सरकार की “पहले आओ, पहले पाओ” योजना, आलान विधि से सब्जी उत्पादन प्रोत्साहन

भारत की टेलीकॉम इंडस्ट्री पर संकट के बादल

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार भारत के टेलीकॉम क्षेत्र को भी नई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. अमेरिकी राष्ट्रपति निर्वाचित डोनाल्ड ट्रंप की नीतियां और एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक का भारत में प्रवेश टेलीकॉम इंडस्ट्री के लिए प्रतिस्पर्धा बढ़ा सकता है.

दुनिया के सबसे अमीर परिवार

वॉलमार्ट के वाल्टन परिवार 432.4 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के सबसे अमीर परिवार बने हुए हैं. इस सूची में मुकेश अंबानी आठवें स्थान पर हैं, जबकि गौतम अदाणी इस सूची से बाहर हो गए हैं.

Also Read: Preeti Lobana: गूगल ने प्रीति लोबाना को भारत में कंट्री मैनेजर और वाइस प्रेसिडेंट नियुक्त किया

विज्ञापन
Abhishek Pandey

लेखक के बारे में

By Abhishek Pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले 2 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola