भारत की रफ्तार पर ‘वॉर’ का ब्रेक: मूडीज ने घटाया GDP अनुमान, महंगाई दोगुनी होने की आशंका

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर (फोटो/Canva)

Moody’s Report: मिडिल ईस्ट संकट के चलते मूडीज ने भारत की जीडीपी ग्रोथ का अनुमान 0.8% घटाया. 55% कच्चे तेल और 90% LPG के लिए खाड़ी देशों पर निर्भर भारत में बढ़ेगा महंगाई का बोझ. जानिए क्यों रेमिटेंस और विदेशी निवेश पर भी पड़ेगा असर.

विज्ञापन

Moody’s Report: दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था भारत के लिए एक चिंताजनक खबर है. ग्लोबल रेटिंग एजेंसी मूडीज ने चालू वित्त वर्ष (2026-27) के लिए भारत की विकास दर का अनुमान 6.8% से घटाकर 6% कर दिया है. इसका सीधा कारण पश्चिम एशिया में जारी सैन्य संघर्ष है. मूडीज की चेतावनी साफ है: अगर यह युद्ध लंबा खिंचा, तो भारत में न केवल पेट्रोल-डीजल बल्कि रसोई गैस (LPG) और खाने-पीने की चीजों के दाम भी तेजी से बढ़ेंगे.

विज्ञापन

मूडीज की रिपोर्ट की 5 बड़ी बातें

  • ग्रोथ में गिरावट: भारत की जीडीपी वृद्धि दर अब 6.8% के बजाय 6% रहने का अनुमान है.
  • महंगाई : मूडीज का मानना है कि औसत महंगाई दर पिछले साल के 2.4% से बढ़कर 4.8% (लगभग दोगुनी) हो सकती है.
  • ब्याज दरों: महंगाई बढ़ने के खतरे को देखते हुए RBI शायद ब्याज दरों (Repo Rate) में कटौती न करे, या इन्हें धीरे-धीरे बढ़ा दे. यानी आपकी EMI कम होने के आसार कम हैं.
  • रेमिटेंस: विदेश से भारतीय जो पैसा घर भेजते हैं, उसका 40% हिस्सा खाड़ी देशों से आता है. युद्ध के कारण इस आवक पर बुरा असर पड़ेगा.
  • खाद्य सुरक्षा का संकट: भारत खाद (Fertilizer) के लिए आयात पर निर्भर है. सप्लाई रुकने से खेती की लागत बढ़ेगी और अनाज महंगा होगा.

हम खाड़ी देशों पर इतने निर्भर क्यों हैं?

भारत की ऊर्जा सुरक्षा का बड़ा हिस्सा पश्चिम एशिया से जुड़ा है, यही वजह है कि वहां का तनाव हमारी रसोई और सड़कों तक पहुंचता है.

कच्चा तेल (Crude Oil): भारत अपनी जरूरत का 55% तेल इसी क्षेत्र से मंगाता है.
रसोई गैस (LPG): हमारी 90% से ज्यादा एलपीजी सप्लाई खाड़ी देशों पर टिकी है.

अन्य एजेंसियों के अनुमान

एजेंसी2026-27 के लिए GDP अनुमान
मूडीज (Moody’s)6% (पहले 6.8% था)
OECD6.1%
इक्रा (ICRA)6.5%
EY (इकॉनमी वॉच)1% की गिरावट (अगर युद्ध जारी रहा)

Also Report :किसानों को नहीं होगी खाद की कमी, IPL खरीदेगा भारी मात्रा में यूरिया

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola