पाकिस्तान में हरी सब्जी का टोटा! लहसून की कीमत साढ़े सात सौ रुपये, जानें कैसे मिल रहा है आलू

Edited by Amitabh Kumar
Updated:
विज्ञापन

पाकिस्तान से कई तरह की खबरें आतीं हैं जो चर्चा का केंद्र बन जाती है. वर्तमान में वहां की महंगाई की चर्चा हो रही है. लोग इस मौसम में भी सब्जियों की कीमत पर बात कर रहे हैं जो आसमान छू रहे हैं.

विज्ञापन
undefined

जाड़े का दिन चल रहा है. इन दिनों भारत के लोगों को सस्ते दर पर हरी सब्जियां मिलतीं हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि पड़ोसी देश पाकिस्तान में सब्जी की कीमत इस मौसम में भी आसमान छू रही है. दरअसल, पाकिस्तान में महंगाई अपने चरम पर है, जहां लोगों को अपनी पसंद की सब्जी खाने के लिए भी भारी कीमत चुकानी पड़ रही है.

undefined

पाकिस्तान में सब्जियां की कीमत में आग लगी हुई है जिसकी चर्चा मीडिया में जोरों पर हो रही है. यहां के लोग अपनी प्यारी सब्जी भिंडी के लिए 460 चुका रहे हैं. यह कीमत सुनकर भारत के लोग चौंक गये.

undefined

https://grocerapp.pk/fruits-and-vegetables में जब आप जाएंगे तो यहां आपको लाहौर की कीमत नजर आएगी. यानी ऑनलाइन फ्रुट और वेजिटेबल की कीमत आपको नजर आने लगेगी.

undefined

यदि आप पाकिस्तान में आलू खरीदने जाएंगे तो आपको इसके लिए करीब 77 रुपये पाकिस्तानी कैरेंसी देने होंगे. भारत में अभी नया आलू 20 रुपये प्रति किलो पूर्वी राज्यों में मिल जाएगा.

undefined

अब नजर डालते हैं प्याज की कीमत पर…तो आपको बता दें कि इस खास चीज के बिना आपके द्वारा बनाई गई सब्जी का स्वाद अधूरा रहता है. एक किलो प्याज के लिए लोगों को 170 रुपये पाकिस्तानी कैरेंसी देनी पड़ रही है. जबकि, टमाटर की बात करें तो इसके लिए आपको 140 रुपये प्रति किलो देने होंगे.

Also Read: पाकिस्तान में 60 साल का बुजुर्ग आदमी है प्रेग्नेंट! जानिए लैब रिपोर्ट की सच्चाई
undefined

जहां पाकिस्तान में लहसून की कीमत साढ़े सात सौ रुपये से ज्यादा है. वहीं अदरक लोगों को पांच सौ रुपये से ज्यादा में मिल रहा है. इन दोनों के बिना भी सब्जी का स्वाद अधूरा रहता है.

undefined

भारत में जहां हरी मटर आपको 40 से 50 रुपये किलो में मिल जाएगी. वहीं पाकिस्तान में एक किलो मटर की कीमत 200 रुपये है.

undefined

Broccoli की बात करें तो, पाकिस्तान में आपको एक किलो Broccoli की कीमत पांच सौ रुपये से ज्यादा चुकानी होगी. वहीं, गाजर आपको 100 रुपये किलो से ज्यादा की कीमत पर मिलेंगे.

नोट : यह कीमत उपरोक्त लिंक पर 26 दिसंबर की है. यह भाव लाहौर का है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola