Vande Bharat Mumbai to Goa: अब गोवा घूमना आसान, कल से इस रूट पर चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन

Updated:
विज्ञापन
Vande Bharat Mumbai to Goa: अब गोवा घूमना आसान, कल से इस रूट पर चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन

Guwahati: Prime Minister Narendra Modi (unseen) flags off Assam’s first Vande Bharat Express via video conferencing from New Delhi, while Assam Chief Minister Himanta Biswa Sarma, Union Railways Minister Ashwini Vaishnaw, Union Minister Sarbananda Sonowal and governor of Assam Governor Gulab Chand Kataria attend the ceremony at Guwahati Railway Station, in Guwahati, Monday, May 29, 2023. (PTI Photo)(PTI05_29_2023_000107A)

Vande Bharat Express Mumbai to Goa: मुंबई से गोवा वंदे भारत ट्रेन चलने वाली है. जानें यह Vande Bharat Train कहां-कहां ठहरेगी और कितने समय में आपको गोवा पहुंचाएगी. मुंबई से गोवा वंदे भारत को लेकर पढ़ें हर जानकारी

विज्ञापन

Vande Bharat Train Mumbai to Goa: देश को एक और वंदे भारत ट्रेन मिलने जा रही है. जी हां…आपने सही सुना…प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को गोवा की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. यह देश की 19वीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन होगी जो गोवा के मडगांव और मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के बीच पटरी पर दौड़ेगी. इस बाबत प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने जानकारी दी है.

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से बताया गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन जून को सुबह 10:30 बजे वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से मडगांव रेलवे स्टेशन से गोवा की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. बयान में कहा गया कि प्रधानमंत्री के ‘मेक इन इंडिया’ और आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण को साकार करते हुए अत्याधुनिक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, क्षेत्र के लोगों को तेज गति के साथ आराम से यात्रा करने की सुविधा प्रदान करेगी और इससे मुंबई-गोवा मार्ग के बीच संपर्क में सुधार भी होगा.

कितना समय लेगी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन

गोवा की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की ओर से बताया गया है कि यह ट्रेन मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस और गोवा के मडगांव स्टेशन की दूरी लगभग साढ़े सात घंटे में पूरी करेगी और दोनों स्थानों को जोड़ने वाली वर्तमान सबसे तेज ट्रेन की तुलना में यात्रा के समय को बचाने में मदद करेगी. विश्व स्तरीय सुविधाओं और टेक्नोलॉजी सहित उन्नत सुरक्षा सुविधाओं से लैस स्वदेश निर्मित ट्रेन दोनों राज्यों में पर्यटन को भी बढ़ावा देने का काम करेगी.

इन स्टेशनों पर ठहरेगी वंदे भारत

जो बात मुंबई-गोवा वंदे भारत एक्सप्रेस को लेकर सामने आ रही है उसके अनुसार, शुक्रवार को ट्रेन का मेंटेनेंस किया जाएगा इसलिए इस दिन यह वंदे भारत ट्रेन नहीं चलेगी. बताया जा रहा है कि मुंबई-गोवा वंदे भारत ट्रेन रूट 10 स्टेशन पर ठहरेगी. ये स्टेशन हैं CSMT, दादर, ठाणे, पनवेल, रोहा, खेड़, रत्नागिरी, कंकावली, थिविम और मडगांव…

Also Read: Vande Bharat Express: पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस इसी महीने होगी शुरु, जानिए किस बात का हो रहा इंतजार

यहां चर्चा कर दें कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कुछ दिन पहले ही कहा है कि 15 जून 2023 तक देश के हर राज्य को वंदे भारत ट्रेन मिल जाएगी. इसके लिए तेजी से काम जारी है.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola