अमेरिकी ब्याज दर, घरेलू महंगाई दर और वैश्विक संकेत तय करेंगे बाजार की दिशा

बढ़त के साथ बाजार बंद. फाइल फोटो
Stock Market: लोकसभा चुनाव और आरबीआई नीति समीक्षा के नतीजे आ चुके हैं. अब बाजार का सेनेरियो प्रमुख घरेलू और वैश्विक आर्थिक आंकड़ों से तय होगा. इसके अलावा एफपीआई और डीआईआई के निवेश पर भी कड़ी नजर रखी जाएगी.
Stock Market: घरेलू शेयर बाजार को सोमवार 10 जून 2024 से शुरू होने वाले सप्ताह में अमेरिकी ब्याज दर, घरेलू महंगाई दर के आंकड़े और वैश्विक बाजारों के रुझान दिशा देंगे. 18वीं लोकसभा चुनाव की मतगणना वाले दिन 4 जून 2024 के भारी गिरावट आई थी. इसके बाद बाजार काफी कठिनाई के बाद इस गिरावट की मार से उबरा है. हालांकि, सात जून 2024 को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ओर से नीतिगत ब्याज दर रेपो रेट का ऐलान किए जाने के बाद बाजार को काफी ताकत मिली है. हालांकि, सप्ताह के अंत में शुक्रवार सात जून को बाजार तेजी के साथ बंद हुआ था.
पिछले सप्ताह 2,732.05 अंक चढ़ा सेंसेक्स
मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, बीते सप्ताह में बीएसई सेंसेक्स 2,732.05 अंक या 3.69 फीसदी बढ़ा, जबकि निफ्टी 759.45 अंक या 3.37 प्रतिशत चढ़ा. सप्ताह के अंत में शुक्रवार को दिन के कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 1,720.8 अंक या 2.29 फीसदी उछलकर 76,795.31 के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया. सेंसेक्स 1,618.85 अंक या 2.16 फीसदी की बढ़त के साथ 76,693.36 के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ.
वैश्विक रुझानों पर निवेशकों की नजर
स्वास्तिक इन्वेस्टमार्ट लिमिटेड के वरिष्ठ तकनीकी विश्लेषक प्रवेश गौर ने कहा कि लोकसभा चुनाव और आरबीआई नीति समीक्षा के नतीजे आ चुके हैं. अब निवेशकों का फोकस वैश्विक रुझानों पर है. उन्होंने कहा कि इस सप्ताह अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दर पर फैसले, डॉलर के मुकाबले रुपये की चाल, कच्चे तेल और जिंस की कीमतों से बाजार की चाल तय होगी. उन्होंने कहा कि इसके अलावा विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) और घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) के निवेश पर भी कड़ी नजर रखी जाएगी.
और पढ़ें: निवेशकों के 28.65 लाख करोड़ की हुई रिकवरी, 2.35 लाख करोड़ की भरपाई अभी बाकी
घरेलू और वैश्विक आर्थिक आंकड़े तय करेंगे बाजार का सेनेरियो
इसके अलावा, मास्टर कैपिटल सर्विसेज लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंदर सिंह नंदा ने कहा कि बाजार का सेनेरियो प्रमुख घरेलू और वैश्विक आर्थिक आंकड़ों से तय होगा. उन्होंने कहा कि भारत में डब्ल्यूपीआई मुद्रास्फीति, चीन में सीपीआई मुद्रास्फीति, ब्रिटेन में जीडीपी के आंकड़े, अमेरिका में सीपीआई के आंकड़े और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दर पर फैसले से बाजार की आगामी दिशा तय होगी. जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी के विजयकुमार ने कहा कि आने वाले दिनों में बाजार में अस्थिरता कम होने की संभावना है.
और पढ़ें: दुबई में अपना प्रतिनिधि कार्यालय खोलेगा PNB, बोर्ड ने दी मंजूरी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By KumarVishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




